भोपाल के डॉक्टर पर रेप का केस दर्ज, जयपुर से इलाज कराने आई युवती ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Sanjay Dhiman | May 06, 2026, 19:14 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल के मशहूर स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता पर जयपुर की युवती ने रेप और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया है। आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार है।

News in Short

  • भोपाल के डॉ. अभिनीत गुप्ता पर युवती ने दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई है।
  • जयपुर की युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक शोषण किया।
  • पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ चेन्नई के होटल में भी दुष्कर्म किया।
  • आरोपी ने प्राइवेट वीडियो बनाकर पीड़िता के भाई को भेजकर ब्लैकमेल किया।
  • केस दर्ज होते ही आरोपी डॉक्टर फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

News in Detail

भोपाल के पॉइजन एंटी स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने एक युवती से शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि वह जयपुर से अपनी त्वचा का इलाज कराने भोपाल आई थी। डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसे अपनी गिरफ्त में लिया और शादी का वादा कर कई बार उसका शोषण किया।



भोपाल से चेन्नई तक फैला करतूतों का जाल

पुलिस की एफआईआर (FIR) के मुताबिक, यह शोषण सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रहा। आरोपी डॉक्टर युवती को अपने साथ चेन्नई भी लेकर गया था। वहां के एक आलीशान होटल में भी युवती के साथ गलत काम किया गया। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया और शादी का दबाव बनाया, तो डॉक्टर ने युवती को डराना-धमकाना शुरू कर दिया ताकि वह मुंह न खोले।



प्राइवेट वीडियो और भाई को किया ब्लैकमेल

युवती को चुप कराने के लिए डॉक्टर ने ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया। पीड़िता का आरोप है कि डॉ. अभिनीत गुप्ता ने धोखे से उसके कुछ प्राइवेट वीडियो बना लिए थे। डॉक्टर ने ये शर्मनाक वीडियो पीड़िता के भाई को भेज दिए। उसका मकसद युवती को समाज में बदनाम करना और उसे चुप कराना था। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने पीड़िता को कानूनी उलझनों में फंसाने की धमकियां भी दीं।



पुलिस की कार्रवाई और आरोपी अंडरग्राउंड

पीड़िता ने पहले कोलार थाने के चक्कर काटे, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, भोपाल के महिला थाना में पुलिस ने डॉ. अभिनीत गुप्ता के खिलाफ रेप (धारा 376) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। जैसे ही एफआईआर की खबर डॉक्टर तक पहुंची, वह अपना मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस की टीमें अब उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।



विवादों से पुराना है डॉक्टर का नाता

  • डॉ. अभिनीत गुप्ता कोई पहली बार विवादों में नहीं आए हैं। उनका रिकॉर्ड काफी दागदार रहा है:
  • मुंबई केस (2019): एक स्ट्रगलिंग मॉडल ने उन पर रेप का आरोप लगाया था।
  • उपभोक्ता अदालत: इलाज में लापरवाही और ठगी के मामले में कोर्ट उन पर जुर्माना लगा चुका है।
  • हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल: डॉक्टर साहब अपनी लग्जरी कारों और पार्टी लाइफ के लिए भोपाल में मशहूर रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...



प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में हुआ बड़ा घोटाला? बिना RCI रजिस्ट्रेशन 15 हजार ने ले लिया बोनस



एमपी के शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन की बड़ी राहत: तीन साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों को मिलेगा पूरा वेतन



भोपाल का बिल्डर संजीव जैन छग में गिरफ्तार, टीम बनाकर 115 करोड़ डकारे



22 हजार करोड़ की इंदौर-भोपाल मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट, पार्टी के लिए किराए पर मिलेगी



Tags:
  • भोपाल
  • जयपुर
  • ब्लैकमेलिंग
  • शारीरिक शोषण
  • चेन्नई
  • रेप