EPFO ने शुरू की दो हेल्प डेस्क, पेंशनर्स और कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा

Aman Vaishnav | Mar 30, 2026, 14:22 IST
bhopal epfo arera hills special help desk pensioners employees
भोपाल स्थित ईपीएफओ कार्यालय ने एक नई पहल शुरु की है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब कई सारी समस्याओं का समाधान एक ही जगह मिल सकेगा।

News In Short

  • अरेरा हिल्स स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में दो नई हेल्प डेस्क शुरू हुई हैं।
  • पेंशनर्स और कर्मचारियों को अब बार-बार दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।
  • पीएफ क्लेम और आधार लिंकिंग जैसी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।
  • पेंशनर्स साल के किसी भी महीने में जीवन प्रमाण पत्र दे सकेंगे।
  • सुबह 9:15 से शाम 5:45 बजे तक कर्मचारी समस्याओं को सुलझाएंगे।

News In Detail

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अरेरा हिल्स (अरेरा हिल्स भोपाल) में अपने क्षेत्रीय कार्यालय में दो स्पेशल हेल्प डेस्क शुरू किए हैं। ये डेस्क पेंशनरों और कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर से बचाने के लिए शुरु की गई हैं।



अब पेंशन, पीएफ क्लेम, यूएएन, आधार लिंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही जगह मिल सकेगा।



bhopal epfo arera hills special help desk pensioners employees


दोनों डेस्क पर क्या होगा

इन्हें मिलेगा फायदा?

निगम, मंडल और सरकारी उपक्रमों के कर्मचारी, निजी कंपनियों, कारखानों को इस सुविधा का फायदा मिलेगा। साथ ही शॉपिंग मॉल, होटल, शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी, पेंशनर्स और नियोक्ता को भी फायदा होगा।



bhopal epfo arera hills special help desk pensioners employees


कब और कहां मिलेगा फायदा?

यह सुविधा अरेरा हिल्स स्थित EPFO क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में उपलब्ध है। यहां सुबह 9:15 बजे से लेकर शाम 5:45 बजे तक समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



FAQ

  1. EPFO हेल्प डेस्क पर किन समस्याओं का समाधान होगा?
    यहां पीएफ क्लेम और पेंशन से जुड़ी मदद मिलेगी। आधार लिंकिंग और यूएएन की दिक्कतें भी दूर होंगी। साथ ही ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी हर समस्या का समाधान मिलेगा।
  2. EPFO हेल्प डेस्क का समय क्या है?
    अरेरा हिल्स कार्यालय में समय तय कर दिया गया है। सुबह 9:15 बजे से सेवाएं शुरू हो जाती हैं। शाम 5:45 बजे तक आप वहां जा सकते हैं। इस दौरान कर्मचारी आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
  3. EPFO की हेल्प डेस्क का लाभ किसे मिलेगा?
    निजी कंपनियों में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। शोरूम, होटल और मॉल के कर्मी भी आएंगे। सभी पेंशनर्स और नियोक्ताओं के लिए यह डेस्क है।

ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: पांच लाख सरकारी कर्मचारी करेंगे सेल्फ अप्रेजल, 30 अप्रैल तक मिलेंगे अप्रेजल फॉर्म



मध्यप्रदेश न्यूज: सरकारी राशन के आंकड़े हकीकत से परे, प्रदेश का हर दूसरा व्यक्ति राशन के भरोसे बैठा!



आदिवासी छात्र के लिए यूपीएससी कोचिंग के बदले नियम, टेस्ट से पहले दिल्ली नहीं भेजेगी सरकार



एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को DA एरियर नवंबर से पहले, 38 हजार तक मिलेंगे



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • EPFO
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • अरेरा हिल्स
  • अरेरा हिल्स भोपाल