बकरों का रैंप वॉक : सज-धजकर रैंप वॉक करते दिखा 177 किलो का बकरा, लोग बोले- वाह...
राजधानी भोपाल में बकरों के फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें मालिकों ने अपने बकरों को सजा- धजाकर तैयार किया था। ये बकरे चमचमाती लाइट और म्युजिक के बीच रैंप वॉक करते दिखे। हर कोई इन्हें बस देखता ही रह गया। इस पूरे ईवेंट में 177 किलो का किंग शो स्टॉपर रहा।
महाराष्ट्र से आए बकरों के कद्रदान
जानकारी के अनुसार ईंटखेड़ी स्थित एक गार्डन में बकरों की रैंप वॉक का आयोजन किया गया था। इस शो में करीब 18 से ज्यादा बकरों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में महाराष्ट्र से कई खरीदार भी बकरे खरीदने पहुंचे थे। ईवेंट में 177 किलो का किंग शो स्टॉपर रहा। इब्राहिम गोट फार्म के मालिक सोहेल एहमद ( Sohail Ahmed ) ने किंग को लांच किया।
21 लाख में बिका किंग नाम का बकरा
77 किलो का किंग 21 लाख में बिका। मुंबई में रहने वाले ओवेज ने उसे खरीदा। शो में हर किसी की नजर उसी बकरे पर थी। दूर- दूर से लोग उसे देखने के लिए पहुंचे थे।
कूलर में रहता है ये बकरा
ये किंग बकरा काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर और खजूर खाता है। गर्मी से बचाने के लिए इसके चारों तरफ कूलर लगाए गए हैं । इसको टानिक से नहलाया जाता है। बताया जा रहा है कि इस किंग बकरे को बहुत गुस्सा आता है। अगर उसे एक बार गुस्सा आ जाएं तो चार- पांच लोग उसे बड़ी मुश्किल से कंट्रोल कर पाते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बकरों का रैंप वॉक | 177 किलो का बकरा | 21 लाख का बकरा | ईद की तैयारी | ईद 2024 | बकरा ईद 2024