भोपाल के सरकारी कर्मचारियों की मौज, 2026 में मिलेंगे 4 लोकल हॉलिडे

Manya Jain | Jan 02, 2026, 21:01 IST
bhopal local holidays list 2026
भोपाल जिला प्रशासन ने साल 2026 के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। जानें कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कब-कब रहेंगी जिले में सरकारी छुट्टियां।

MP News। नए साल के साथ ही भोपाल जिला प्रशासन ने 2026 के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। कलेक्टर कार्यालय ने इस बारे में आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस साल भोपाल जिले में कुल चार लोकल हॉलिडे होंगे। ये छुट्टियां सभी सरकारी कार्यालयों (MP Govt Employees)और संस्थानों में लागू होंगी।



mp local holidays


इन चार दिन रहेगी छुट्टी

प्रशासन (Bhopal Collector)ने अवकाश की सूची जारी की है। पहले स्थानीय अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति के लिए है। इसके बाद, त्योहारों के सीजन में 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का अवकाश रहेगा। 19 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण अवकाश 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर होगा। यह अवकाश केवल भोपाल शहर में लागू होता है। हर साल यह अवकाश गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद और सम्मान में दिया जाता है।



क्या होते हैं 'लोकल हॉलिडे' ?

सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) पूरे राज्य या देश में होते हैं। जबकि स्थानीय अवकाश (mp holiday list) का फैसला जिला कलेक्टर के हाथ में होता है। कलेक्टर अपनी मर्जी से इसे तय कर सकते हैं। इस तरह के अवकाश केवल एक खास इलाके में होते हैं।



  • यह अवकाश संबंधित जिले के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होता है।
  • बैंक और कोषालय (Treasuries) अक्सर इस दायरे से बाहर रहते हैं, क्योंकि उनका संचालन आरबीआई (RBI) के नियमों के अधीन होता है।
  • निजी संस्थानों के लिए यह अनिवार्य नहीं होता, लेकिन वे अपनी सुविधा अनुसार इसे अपना सकते हैं।

मिल सकता है लंबी छुट्टियों का फायदा

इस कैलेंडर की खास बात यह है कि इस बार स्थानीय अवकाशों के चलते कर्मचारियों को Long Weekends का फायदा मिल सकता है।



  1. सितंबर का अंत: 25 सितंबर (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश है, जिसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलकर 3 दिन का ब्रेक मिल सकता है।
  2. अक्टूबर की छुट्टियाँ: 19 अक्टूबर (सोमवार) को महानवमी की छुट्टी है। यदि इससे पहले शनिवार और रविवार का अवकाश जुड़ता है, तो यहाँ भी 3 दिनों की निरंतर छुट्टी का अवसर बन रहा है।
Tags:
  • MP News
  • Bhopal Collector
  • MP Govt Employees
  • Holiday
  • mp holiday list