भोपाल लव जिहाद: हिंदू लड़कियों को फंसाने का अड्डा बना रेस्टोरेंट, पुलिस ने जड़ा ताला
MP News:भोपाल के टीआईटी कॉलेज (TIT College Bhoapl) के पास स्थित एक रेस्टोरेंट लव जिहाद (Bhopal Love Jihad Case) गिरोह का अड्डा बना हुआ था। यहां से हिंदू लड़कियों को फंसाया जाता था। इस रेस्टोरेंट में प्राइवेट केबिन बनाए गए थे। यहां फरहान और उसके साथी लड़कियों को लाकर उनसे नजदीकियां बढ़ाते और बाद में यौन शोषण करते थे। रेस्टोरेंट की पहचान लड़कियों के बयानों और मामले के आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की गई है।
वीडियो बना कर करते थे ब्लैकमेल
दुष्कर्म के बाद आरोपी वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करते और दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाते थे। ये भी पढ़ें: भोपाल लव जिहाद केस में नया खुलासा, पांचवी पीड़िता आई सामने, महिला आयोग ने संभाला मोर्चा
पुलिस कार्रवाई शुरू
भोपाल पुलिस ने अब इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। अभी रेस्टोरेंट के संचालक से पूछताछ जारी है। tit college bhopalसंचालक द्वारा आर्थिक मदद की आशंका भी जताई जा रही है। अब तक चार आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। फरहान और साहिल पुलिस रिमांड में हैं, जबकि साद को जेल भेजा गया है। अली को पेशी के दौरान वकीलों ने पीटा, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। ये भी पढ़ें: भोपाल लव जिहाद केस में खुलासा, आरोपियों के फोन से मिले अश्लील वीडियो और...
चौंकाने वाले तथ्य
- फरहान के मोबाइल से 10-12 युवतियों के वीडियो मिले हैं।
- भोपाल के 5 थानों में अब तक 5 एफआईआर (FIR) दर्ज।
- 12 से अधिक आरोपी गिरोह से जुड़े।
फोन कॉल से खुला था राज, पुलिस तक पहुंची चीखे
आठ अप्रैल की रात, जब फरहान छात्रा के कमरे में घुसा, वह रिश्ते के भाई से फोन पर बात कर रही थी। मारपीट और दुष्कर्म के दौरान फोन कॉल जारी रही, जिससे भाई ने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी। शुरुआती लापरवाही के बाद छात्रा ने भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ही भोपाल रेप केस सामने आया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक