झगड़ा रस्म : लड़की वालों से मांगे दस लाख, फसल काटकर ले गए, केस दर्ज

Vikram Jain | Dec 12, 2024, 22:49 IST
bhopal-marriage-refusal-demand-10-lakh-police-arrest
भोपाल में शादी तोड़ने पर वर पक्ष ने लड़की के पिता से 10 लाख देने की डिमांड रख दी। नहीं देने पर धमकी भी दी गई। रुपयों की यह मांग शादी से इनकार पर झगड़े की रस्म में जुर्माना के तौर मांगे गए। जानें पूरा मामला

BHOPAL. राजधानी भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सगाई के बाद लड़के में खोट नजर आने पर लड़की के पिता ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद हंगामा हो गया। शादी टूट जाने के बाद लड़के वालों ने लड़के के पिता के सामने 10 लाख रुपए डिमांड रखी। लड़के के पक्ष यह मांग पुरानी प्रथा झगड़े की रस्म के तहत की गई। लड़की वालों ने 10 लाख की रकम देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार में रंजिश हो गई। गुस्साए लड़के के परिवार के लोगों ने लड़की के पिता के खेत से सोयाबीन की फसल काट ली और अपने साथ ले गए। अब मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मंगेतर समेत दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर जेल भेजा है।



जानें पूरा मामला

दरअसल, नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कोलूखेड़ी निवासी फूलसिंह के साथ बेटी का रिश्ता बचपन में तय कर दिया गया था। लेकिन अब बेटी और वह (पिता) फूलसिंह से शादी से पक्ष में नहीं हैं। आगे बताया कि सगाई के बाद शादी करने से इनकार पर फूलसिंह और उनके बड़े भाई मंगीलाल ने पुरानी झगड़े की रस्म के तहत 10 लाख रुपए की मांग की गई। लड़के वालों ने समाज की रस्म बताते हुए देने के लिए दबाव बनाया। अब मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी फूलसिंह और इसके भाई मांगीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।



बचपन में जुड़ गई थी शादी

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार एमपी के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जहां बचपन में ही शादी जोड़ने की प्रथा है। फूलसिंह की शादी भी बचपन में पक्की कर दी गई थी। अब लड़की के पिता ने बेटी के नाबालिग होने का हवाला देकर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के वालों ने झगड़े की रस्म के 10 लाख रुपए मांगे। साथ ही धमकाया कि फूलसिंह के साथ बेटी की शादी करो, नहीं तो झगड़े के तहत 10 लाख रुपए देना पड़ेगा। आरोप है कि लड़की के परिवार से 10 लाख रुपए नहीं मिलने पर दोनों भाईयों ने रंजिश में कुछ लोगों को साथ लेकर उसके खेत में खड़ी फसल ली।



जानें क्या है यह कुप्रथा

भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र से सामने यह मामला सामाजिक कुप्रथा से जुड़ा है। जिसमें बचपन में बच्चों की शादी जोड़ दी जाती है। अगर बड़े होने के बाद शादी टूटती है तो शादी से इनकार करने वाले पक्ष को जुर्माना भरना पड़ता है। इसे झगड़े की रस्म कहा जाता है। राजगढ़ समेत कुछ जिलों में यह रस्म चलन में हैं। यहां बचपन में तय हुई शादी से मना करने पर जुर्माना भरने की परंपरा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • शादी से इनकार
  • Marriage Refusal
  • झगड़े की रस्म
  • Jhagde Ki Rasm
  • सामाजिक कुप्रथा
  • Social Custom
  • नजीराबाद थाना पुलिस