भोपाल मेट्रो: पैसेंजर नहीं मिल रहे इसलिए अब 5 जनवरी से नया शेड्यूल

Sanjay Dhiman | Jan 03, 2026, 20:17 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल मेट्रो को कम यात्री मिल रहे हैं, इसलिए मेट्रो के शेड्यूल और ट्रिप्स में बदलाव किया गया है। अब 5 जनवरी से मेट्रो का नया शेड्यूल लागू होगा।

BHOPAL. भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर 2025 को हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने इसका उद्घाटन किया था। अगले दिन, यानी 21 दिसंबर से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हुआ। लेकिन मेट्रो के लिए पैसेंजर्स की संख्या उम्मीद से बहुत कम रही। शुरुआत के 14 दिनों में ही मेट्रो कॉर्पोरेशन ने बदलाव की घोषणा की है।



टाइमिंग और ट्रिप्स में बदलाव क्यों?

भोपाल मेट्रो की शुरुआत में, हर दिन करीब 6568 पैसेंजर सफर कर रहे थे, जो अब घटकर 1000 के आसपास रह गए हैं। इस गिरावट को देखकर मेट्रो कॉर्पोरेशन ने मेट्रो की टाइमिंग और ट्रिप्स में बदलाव किया है। अब मेट्रो की पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे एम्स से चलेगी, जो 40 मिनट में सुभाषनगर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, आखिरी ट्रेन शाम 7.30 बजे एम्स से रवाना होगी और 7.55 बजे सुभाषनगर पहुंचेगी।



यह खबरें भी पढ़ें...



हर माह 80 लाख का बिजली बिल, फिर भी पटरियों पर खाली दौड़ रही इंदौर मेट्रो



इंदौर-भोपाल मेट्रो में QR कोड और स्मार्ट कार्ड से मिलेंगे टिकट, लागू होगा ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम



नई मेट्रो टाइमिंग:

  • पहली मेट्रो: 12:00 PM (एम्स से सुभाषनगर)
  • आखिरी मेट्रो: 7:30 PM (एम्स से सुभाषनगर)

ट्रिप्स की संख्या भी घटाई गई है। अब दोनों ओर कुल 13 ट्रिप्स होंगी, जबकि पहले यह संख्या 17 थी। मेट्रो को 75 मिनट के अंतराल पर ट्रिप्स मिलेंगी, जिससे हर गाड़ी छुटने के बाद अगले गाड़ी को आने में सवा घंटे का समय लगेगा।



सुभाष नगर से एम्स मेट्रो की नई समय सारणी

सुभाष नगरKVDB मॉलMP नगरRKMPDRMअलकापुरीएम्स
12:40 PM12:43 PM12:47 PM12:51 PM12:54 PM12:58 PM01:02 PM01:05 PM
01:55 PM01:58 PM02:02 PM02:06 PM02:09 PM02:13 PM02:17 PM02:20 PM
03:10 PM03:13 PM03:17 PM03:21 PM03:24 PM03:28 PM03:32 PM03:35 PM
04:25 PM04:28 PM04:32 PM04:36 PM04:39 PM04:43 PM04:47 PM04:50 PM
05:40 PM05:43 PM05:47 PM05:51 PM05:54 PM05:58 PM06:02 PM06:05 PM
06:55 PM06:58 PM07:02 PM07:06 PM07:09 PM07:13 PM07:17 PM07:20 PM

कम यात्री संख्या का कारण:

भोपाल में मेट्रो के शुरू होने के बाद यात्री संख्या उम्मीद से बहुत कम रही है। 31 दिसंबर तक मेट्रो में केवल 29,000 यात्री ही सफर कर पाए, जो एक बड़ी चिंता का विषय है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी में 4264 लोग मेट्रो में सवार हुए थे, लेकिन उसके बाद संख्या घटकर 1000 के करीब आ गई। यही कारण है कि मेट्रो के शेड्यूल और ट्रिप्स में बदलाव किया गया।



यह खबरें भी पढ़ें...



उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत



इंदौर मेट्रो: बिना बीमा-बिना सुरक्षा, भगवान भरोसे हैं यात्री



क्या होगा आगे?

भोपाल मेट्रो की सफलता के लिए अब मेट्रो कॉर्पोरेशन(Metro Corporation) को नए प्रयासों की जरूरत है। यह देखना होगा कि नया शेड्यूल यात्रियों को आकर्षित कर पाता है या नहीं। इंदौर में मेट्रो के अनुभव के बाद, भोपाल के लिए भी यह चुनौती बनी हुई है।











Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • भोपाल मेट्रो
  • Metro Corporation
  • केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर
  • मेट्रो की नई समय सारणी