भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट: इन शहरों तक चलेगी मेट्रो, 6 नए शहरों को मिलेगा कनेक्शन, जुड़ेंगे सैटेलाइट शहर

Aman Vaishnav | Feb 05, 2026, 19:29 IST
bhopal metro project expansion plan
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट अब शहर के आसपास के इलाकों तक बढ़ने वाला है। इसके लिए एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में कुल 6 मेट्रो लाइनें बनाई जाएंगी, जिसकी कुल लंबाई 103 किलोमीटर होगी।

News In Short

  • 32 किलोमीटर की मेट्रो 2028 से 2030 तक आम यात्रियों के लिए चलेगी।
  • भोपाल के मेट्रोपॉलिटन रीजन वाले इलाके तक भी मेट्रो रूट तय किया जाएगा।
  • भोपाल में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 6 लाइनें तय की गई हैं।
  • भोपाल में 6.22 किमी की लाइन पर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो चुका है।

News In Detail

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत अब भोपाल के आसपास के इलाकों को भी मेट्रो से जोड़ने का प्लान है। इसमें सीहोर, विदिशा, रायसेन, और राजगढ़ जैसे शहरों को मेट्रो से जोड़ने की संभावना पर विचार किया जाएगा। इस बारे में एक डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।



शासन ने बीडीए को निर्देश दिया है कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन (बीएमआर) में मेट्रो नेटवर्क को शामिल किया जाए। इसके साथ ही रोड नेटवर्क और मेट्रो नेटवर्क के जरिए पास के शहरों में बनने वाली सैटेलाइट टाउनशिप को भोपाल से जोड़ा जाएगा।



014196f6-a59


इतनी होगी प्रोजेक्ट की लंबाई...

अभी भोपाल मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 6 लाइनें तय की गई हैं। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 103 किमी होगी। फिलहाल 6.22 किमी की लाइन पर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो चुका है। पहले चरण में दो लाइनों पर 32 किलोमीटर की मेट्रो 2028 से 2030 तक आम यात्रियों के लिए चलेगी।



मेट्रो रेल कॉरपोरेशन मेट्रो को धीरे-धीरे तैयार करने की योजना बना रहा है। अब भोपाल के भीतर ही नहीं, बल्कि उसके मेट्रोपॉलिटन रीजन वाले इलाके तक भी रूट तय किया जाएगा।



0bc2975f-4ec


उपनगरों को जोड़ने का मकसद

भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत लोकल ट्रांसपोर्ट का हिस्सा बनने जा रही मेट्रो बीएमआर (भोपाल मेट्रो रेल) में उपनगरीय रेल की तरह काम करेगी। इसका मकसद है कि भोपाल के आसपास के क्षेत्र और उपनगरों को एक साथ जोड़ा जा सके।



b7571f9f-a35


इसके साथ ही बीएमआर में नए शहरों और टाउनशिप के विकास की योजना है ताकि यहां की बढ़ती जनसंख्या को संभाला जा सके। इससे शहर के आसपास नई कॉलोनियां बनाई जाएंगी। साथ ही इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए मेट्रो उपनगरीय सेवा शुरू की जाएगी।



263d8e20-baa


ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: भोपाल मेट्रो में 20 प्रतिशत काम पूरा, सांसद को याद आई अंडरग्राउंड मेट्रो



11 हजार 501 करोड़ की इंदौर मेट्रो अब सिर्फ 25 मिनट चलेगी, सवारी नहीं मिली तो सेवा सिमटी



इंदौर-भोपाल मेट्रो में QR कोड और स्मार्ट कार्ड से मिलेंगे टिकट, लागू होगा ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम



भोपाल मेट्रो टिकट विवाद : एक बार में 80 टिकट भी नहीं काट सके, जैन समाज की संदेश यात्रा रद्द





Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल मेट्रो
  • भोपाल मेट्रो ट्रेन
  • भोपाल मेट्रो रेल
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन
  • टाउनशिप