भोपाल मेट्रोपॉलिटन विस्तार के साथ आएंगे नए रोजगार, धार्मिक और वन्य पर्यटन को भी मिलेगा नया मोड़

Aman Vaishnav | Apr 20, 2026, 10:36 IST
bhopal metropolitan project tourism hub plan
भोपाल मेट्रोपॉलिटन प्रोजेक्ट से आसपास के जिलों का विकास अब तेजी से होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के पर्यटन स्थलों को जोड़कर खास सर्किट तैयार किया जाएगा।

भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का विस्तार

भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का विस्तार तय हो गया है। इसमें छह जिलों के कुल दो हजार 510 गांव शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा 698 गांव राजगढ़ जिले के हैं।



जबकि सीहोर के 599, भोपाल के 527, रायसेन के 408, विदिशा के 191 और नर्मदापुरम के 87 गांव शामिल हैं। नगरीय विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब मेट्रोपॉलिटन के नियम भी तय हो चुके हैं, जिन्हें विधि विभाग को भेज दिया गया है।



प्रोजेक्ट का उद्देश्य रोजगार-उद्योगों को बढ़ावा देना

मेट्रोपॉलिटन रीजन प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देना है। इस प्रोजेक्ट में नर्मदापुरम रोड पर नया आर्थिक क्षेत्र, एमपी नगर में मोबाइल असेंबली इंडस्ट्री और पचमढ़ी-रातापानी जैसे टूरिज्म हब बनाने की योजना है।



नगरीय प्रशासन विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण को भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और राजगढ़ जैसे जिलों में उन जगहों को पहचानने का काम सौंपा है, जहां नए उद्योग लगाए जा सकते हैं।



प्रारंभिक सर्वे में नर्मदापुरम, एमपी नगर, पचमढ़ी और रातापानी जैसे कई स्थलों पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के प्रस्ताव रखे गए हैं। इन जिलों में हो रहे तेज विकास के आधार पर आगे की योजनाएं बनाई जाएंगी।



इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

रहवासी विकास: अब सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए रेजिडेंशियल परमिट मिल सकेंगे। मतलब पहले जो चार-पांच विभागों के चक्कर लगते थे अब वो नहीं होंगे।



56bf1e1f-749


औद्योगिक विकास: मंडीदीप, गोविंदपुरा, अचारपुरा, पीलूखेड़ी, कोकता और बगरसिया के बाद अब नॉलेज हब, मोबाइल हब और स्टार्टअप हब बनाने की योजना है।



Startup-India-1-155802


धार्मिक पर्यटन: सलकनपुर, कंकाली माता मंदिर, नर्मदा नदी के धार्मिक स्थल, सिहोर गणेश मंदिर और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़कर एक सर्किट बनाया जाएगा।



26e7e2c7-0d3


वन्य पर्यटन: रातापानी, पचमढ़ी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, वन विहार, केरवा और कलियासोत के जंगलों में सफारी का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही यहां नए टूरिस्ट सुविधाएं भी बनाई जाएंगी।



orig_1_1761428084-211558


परिवहन सुविधा: मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को सिहोर, मंडीदीप, विदिशा और नर्मदापुरम से जोड़ने, 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाने और रेलवे की मेमू ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। ये सब डेटा एनालिसिस के तहत किया जाएगा।



electric-vehicles-1722334000-967096


ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: मुंबई से दोगुना होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का विस्तार, दो हजार से ज्यादा गांव शामिल



भोपाल-इंदौर मेट्रो रीजन का ब्लूप्रिंट रुका: अब जनगणना तय करेगी विकास की दिशा



केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट : प्रशासन के आश्वासन पर किसानों का उग्र आंदोलन 10 दिन के लिए टला



मध्यप्रदेश न्यूज: रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • पचमढ़ी
  • भोपाल विकास प्राधिकरण
  • वन विहार
  • सलकनपुर
  • इलेक्ट्रिक बस
  • कंकाली माता मंदिर
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन