कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?

Atul Dwivedi | Nov 07, 2026, 19:48 IST
विधायक ने जो देखा, वो चौंकाने वाला था - सरकारी आवास में क्या हो रहा था?
Congress MLA Dinesh Jain claims couple found in objectionable state in his allotted room at MLA rest house
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायकों के लिए सरकारी आवास बने हैं। इन आवासों में विधायक ठहरते हैं, आराम करते हैं और अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करते हैं। लेकिन भोपाल के विधायक विश्राम गृह में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

विधायक का बड़ा दावा

महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के सरकारी आवास का है। विधायक का दावा है कि उनके आवंटित कमरे में एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी थे। आखिर विधायक के सरकारी कमरे में ये दोनों कैसे पहुंचे? विधायक की गैरमौजूदगी में कमरे का इस्तेमाल कौन कर रहा था? और जब विधायक अचानक भोपाल पहुंचे तो वहां क्या हुआ?इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस ने द सूत्र से खास बातचीत की है। पहले आपको बताते हैं कि मामला क्या है, फिर जानेंगे कि विधायक ने खुद इस घटना को लेकर क्या कहा।



क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस 2 नवंबर को भोपाल पहुंचे थे। विधायक विश्राम गृह के खंड-3 में उनके लिए सरकारी कमरे आवंटित हैं। विधायक के मुताबिक, जब वे अपने आवंटित कमरे में पहुंचे तो वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। विधायक का दावा है कि दोनों पुलिसवाले थे। यह देखकर विधायक भी हैरान रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि विधायकों के सरकारी आवास में इस तरह की गतिविधियां चोरी-छिपे हो सकती हैं। इसके बाद विधायक ने मामले की शिकायत विधानसभा सचिव से की। विधायक के मुताबिक, सचिव ने पूरे मामले की जांच कराने और दो से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने की बात कही थी।



युवक-युवती के बारे में उन्हें क्या पता चला?

लेकिन उस दिन आखिर हुआ क्या था? विधायक अचानक भोपाल कैसे पहुंचे? और कमरे से बाहर निकले युवक-युवती के बारे में उन्हें क्या पता चला? इन सवालों को लेकर द सूत्र ने कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस से खास बातचीत की।



क्या बोले कांग्रेस विधायक दिनेश जैन

"विधायक विश्राम गृह में कैमरे नहीं लगे हैं। मैं दिल्ली में था, अचानक भोपाल आने का प्लान बना। मेरी टीम के लोग पहले ही पहुंच चुके थे। जैसे ही चाबी लेकर कमरा खोलने जाने लगे, कमरे से दो लोग आते दिखाई दिए। महिला और पुरुष दोनों वर्दी में थे। एक ने वर्दी पूरी पहनी थी, दूसरे ने सामने वर्दी पहनी थी। मामले में जांच बैठ गई है। कुछ लोगों को सस्पेंड करने की जानकारी भी सामने आ रही है।"



अब इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। विधायक दिनेश जैन बोस ने द सूत्र को बताया कि युवक और युवती विधायक विश्राम गृह के कमरा नंबर 14 से बाहर निकले थे। दरअसल, विधायक विश्राम गृह के खंड-3 में कक्ष क्रमांक 13 और 14 दिनेश जैन बोस को आवंटित हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि विधायक की गैरमौजूदगी में उनके आवंटित कमरे में दूसरे लोग कैसे पहुंचे?



विधायक दिनेश जैन बोस की थी शिकायत

मामला सामने आने के बाद विधायक दिनेश जैन बोस ने विधानसभा सचिव से शिकायत की थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग यानी PWD ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में विधायक विश्राम गृह के खंड-3 के कक्ष क्रमांक 13 और 14 में हुए घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन कमरों में अनधिकृत लोगों के प्रवेश और पूरी घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि जांच में जो भी कर्मचारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



इस पूरे घटनाक्रम ने विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक दिनेश जैन बोस का कहना है कि विश्राम गृह में कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि विधायकों के लिए आवंटित कमरों में आने-जाने वालों की निगरानी कैसे होती है?

Tags:
  • विधायक विश्राम गृह भोपाल
  • विधायक दिनेश जैन
  • MP MLA rest house
  • कांग्रेस विधायक दिनेश जैन
  • Dinesh Jain MLA
  • मध्य प्रदेश विधायक विवाद
  • Bhopal MLA rest house
  • द सूत्र