राजकुमार हिरानी का सम्मान करेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे निर्देशक

Vikram Jain | Oct 08, 2024, 24:11 IST
BHOPAL MP government Kishore Kumar samman to Rajkumar Hirani
मध्‍य प्रदेश सरकार बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित करेगी। इस सम्मान समारोह दिवंगत किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार गायक और अभिनेता किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित करेगी। इस सम्मान समारोह का आयोजन किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी 13 अक्टूबर को खंडवा (Khandwa) में होगा।



इस समारोह में राजकुमार हिरानी को सरकार इस अवार्ड से सम्मानित करेगी। उन्हें यह यह अवार्ड सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। यह कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।



13 अक्टूबर को किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी

बता दें कि हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को हुआ था। एक शानदार अभिनेता, गायक, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और संगीतकार के तौर पर किशोर कुमार, सिनेमा के एक संपूर्ण कलाकार थे। खुशी का मौका हो या गमगीन पल हो, हर पीढ़ी के लोग किशोर कुमार के गाने सुनना पसंद करते हैं। बता दें किशोर कुमार खंडवा के रहने वाले थे।



बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक हैं राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी सिनेमा जगत के जाने माने फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। जो हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उजागर करते आए हैं। राजकुमार हिरानी बॉलीवुड में अलग हटकर फिल्में बनाते हैं। जिनमें पीके (PK), संजू (Sanju), 3 ईडियट्स (3 Idiots), मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS) जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें, गांधी जी बनी राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों की कहानी के साथ हमेशा नया प्रयोग करते नजर आए हैं। साल 2024 में हिरानी भारतीय सिनेमा में अपने 20 साल पूरे कर चुके हैं।



जानें किशोर कुमार सम्मान की खासियत

बता दें कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार किशोर कुमार सम्मान मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से म्यूजिक, सिनेमा और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों को दिया जाता है। किशोर कुमार की स्मृति में यह सम्मान भारतीय सिनेमा के बड़े गायक, संगीतकार, अभिनेता और डायरेक्टर को दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा और संगीत में अपनी कला और अभिनय से बड़ा योगदान देने वाले कलाकारों को दिया जाता है।



प्रशस्ति पत्र और लाखों में मिलती है राशि

किशोर कुमार सम्मान में पुरस्कार के तौर पर प्रशस्ति पत्र और नकद राशि प्रदान की जाती है। साथ ही समय-समय पर पुरस्कार की राशि बढ़ाई भी जाती है, यह सम्मान सिर्फ गायन के लिए नहीं बल्कि फिल्म निर्देशन, लेखन, अभिनय, संगीत जैसे सिनेमा से जुड़े कलाकारों को भी दिया जाता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Khandwa News
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • किशोर कुमार
  • Kishore Kumar Samman ceremony
  • किशोर कुमार सम्मान
  • फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी
  • Film director Rajkumar Hirani
  • राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार सम्मान
  • किशोर कुमार सम्मान की खासियत
  • राजकुमार हिरानी की फिल्में