कलेक्टर गाइडलाइन के ड्राफ्ट को नहीं मिली मंजूरी, सांसद-विधायकों के विरोध के बाद फैसला टला

Aman Vaishnav | Mar 19, 2026, 13:25 IST
bhopal property guideline stalled protest mp mla
भोपाल में जमीन और मकान की नई गाइडलाइन पर फिलहाल रोक लग गई है। सांसद और विधायकों के विरोध के बाद बैठक में 23 मार्च तक के लिए फैसला टाल दिया गया है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

बुधवार 18 मार्च को भोपाल की जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में कलेक्टर द्वारा तैयार की गई गाइडलाइन के ड्राफ्ट को आखिरी मंजूरी नहीं मिल पाई।



सांसद और विधायक के विरोध के बाद इस पर निर्णय को 23 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। बता दें कि 12 मार्च को जारी ड्राफ्ट पर कुल 63 सुझाव और आपत्तियां आई थीं। इनमें से 35 को अमान्य कर दिया गया है।



खरीदार को री-क्रेडिट मिलना चाहिए

क्रेडाई ने महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश में भी यह सुझाव दिया है कि यदि संपत्ति तीन साल में री-ट्रांसफर होती है तो खरीदार को री-क्रेडिट मिलना चाहिए।



इसका मतलब यह होगा कि यदि तय समय में संपत्ति दूसरी बार बेची जाती है, तो पुराने स्टांप शुल्क को नए स्टांप शुल्क में समायोजित किया जाएगा। इस पर सिर्फ बढ़ी हुई दर का स्टांप शुल्क लगेगा।



सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र

बैठक में भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी (भोपाल दक्षिण-पश्चिम ) ने गाइडलाइन में कुछ गलतियों की ओर ध्यान दिलाया था। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि सांसद और विधायकों की सहमति के बिना दर में वृद्धि नहीं की जाए।



जानकारी के मुताबिक जिले के लगभग 2 हजार 175 इलाकों पर सुझाव और आपत्तियों की प्रक्रिया की गई थी। इनमें से 732 जगहों पर मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव है। 100 से ज्यादा जगहों पर तो 50% या उससे भी ज्यादा दर में बढ़ोतरी की बात की गई है।



बैठक में इलाकों से जुड़े सुझाव और आपत्तियों पर चर्चा

अलार्क रेसीडेंसी और ग्राम महोली मेफेयर कॉलोनी में दर घटाने का सुझाव मान्य किया गया है। वहीं कृष्णा होम्स भोजपुर रोड में दर वृद्धि नहीं करने की बात मान्य हुई है। अचारपुरा, परेवाखेड़ी, चांदपुर, अरवलिया, ईंटखेड़ी, इमलिया समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में गाइडलाइन से अधिक दर में सौदों की बात मान्य की गई है।



हालांकि नूर उस सबाह रेसीडेंसी कोहेफिजा से दर कम करने और गोल्डन सिटी जाटखेड़ी में दर वृद्धि की वापसी का सुझाव अमान्य कर दिया गया है। इसके अलावा भौंरी में कृषि भूमि की दर बढ़ाने और भूखंड दर घटाने का सुझाव भी दिया गया है।



क्षेत्रपहले की दरप्रस्तावित दर
गांधी नगर सड़क पर20 हजार25 हजार
पीपलनेर रोड पर20 हजार23 हजार
बेहता10 हजार11 हजार
लाऊखेड़ी12 हजार15 हजार
लालघाटी से एयरपोर्ट40 हजार60 हजार
पंचवटी इंद्रविहार35 हजार40 हजार
बीडीए कोहेफिजा45 हजार50 हजार
एसबीआई चौराहा48 हजार55 हजार
12 महल20 हजार22 हजार
गौहर महल44 हजार60 हजार
रॉयल मार्केट72 हजार75 हजार
पुतलीघर गलियों में10 हजार12 हजार
रेजीमेंट रोड10 हजार20 हजार
फुटा मकबरा10 हजार12 हजार
चिकलोद मार्ग48 हजार50 हजार
ई1 से ई5 मेन रोड1 लाख1.20 लाख
एमपी नगर जोन दो1.25 लाख1.35 लाख
बिट्टन मार्केट1.25 लाख1.25 लाख

ये खबरें भी पढ़िए...



सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में प्रॉपर्टी रेट्स में 100 से प्रतिशत अधिक बढ़ोतरी!



MP Collector Guideline 2026-27: इस बार 17 फीसदी तक महंगी होगी रजिस्ट्री



एमपी न्यूज: 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ



भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन, अब AI तय करेगा प्रॉपर्टी के दाम, 3 हजार लोकेशन पर होगा एनालिसिस



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भाजपा विधायक
  • भगवानदास सबनानी
  • सांसद
  • विधायक
  • भोपाल सांसद आलोक शर्मा
  • भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन