भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद गरमाया माहौल, धार्मिक टिप्पणी के बाद बवाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के गौतम नगर इलाके में एक होटल के अंदर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिन्दू लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे शहर के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।
आरोप है कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ मुस्लिम युवक की पिटाईकी, बल्कि उसके धर्म और अल्लाह को लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्द कहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय में भारी गुस्सा है।
क्या है पूरा माजरा?
दरअसल भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक होटल से हिन्दू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिन्दू लड़की को पकड़ा था। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के साथ जमकर मारपीट की थी।
जानकारी के अनुसार युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसे अर्धनग्न किया गया। साथ ही मुंह पर कालिख और गोबर भी लगाया गया। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसे लेकर अब विवाद और भी बढ़ गया है।
अल्लाह को लेकर की गईं विवादित बातें
मारपीट के दौरान अल्लाह को लेकर विवादित बातें की गई थीं। हिन्दू संगठन के लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मुस्लिम युवक से अल्लाह के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे थे।
हालांकि इस मामले में मुस्लिम युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कारण है कि लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह युवक को पिछले पांच साल से जानती है।
पूछताछ में हिंदू लड़कीने यह भी बताया कि वह उस युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। वह युवक के खिलाफ कोई कानूनी कदम नहीं उठाना चाहती।
बड़ा आंदोलन करने की धमकी
विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार, 12 मई को पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया। उन्होंने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो उन्होंने शहर में बड़ा आंदोलन करने की धमकी दी है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। हालात को शांत रखने के लिए 7 से ज्यादा थाना प्रभारी और ACP ने मोर्चा संभाला। फिलहाल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
आपत्तिजनक शब्द पर भड़के प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि ये मामला कानून को हाथ में लेने का है। हालांकि उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक (भोपाल न्यूज) के साथ क्या किया। उसने गलत किया है तो उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए।
लोगों का विरोध उस आपत्तिजनक शब्दा पर है जो अल्लाह को लेकर की गई थी। वे चाहते हैं कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ये खबरें भी पढ़िए...
पूर्व कैदी पर आया जेल अफसर का दिल, बजरंग दल ने हिन्दू रीति-रिवाज से कराई शादी
मंदिर परिसर में फिल्म शूटिंग टीम ने बनाया नॉनवेज: बजरंग दल ने जताया विरोध
लेंसकार्ट के बाद मारुति सुजुकी शोरूम में तिलक पर विवाद, जान से मारने की दी धमकी
लव जिहाद: हिन्दू बनकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया रेप