भोपाल में बीजेपी नेता की भतीजी का मिला शव, अकेली रहती थी घर में
Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष की भतीजी का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वह जनरल जनरल इंश्योरेंस कंपनीमें मैनेजर थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।
मुंह से निकल रहा था झाग
मामला राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां निर्मल पैलेस में किराए के मकान में अकेली रह रही राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष सुनील विजयवर्गीय की भतीजी नेहा विजयवर्गीय (36 वर्ष) का शव घर के अंदर अर्धनग्न अवस्था में मिला है। नेहा के मुंह से झाग निकल रहा था। नेहा मूल रूप से राजगढ़ की रहने वाली थी। वह पिछले सात महीने से भोपाल में रह रही थी।
मकान मलिक ने देखा शव
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात नेहा की मां ने उससे बात करने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन नेहा ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां ने मकान मालिक को फोन कर बेटी से बात कराने को कहा। जब मकान मालिक ने ऊपर जाकर देखा तो नेहा कमरे में मृत पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
11 साल से पति से अलग रह रही थी
नेहा राजनीतिक परिवार से थी, लेकिन आत्मनिर्भर थी। नेहा की चाची नमृता विजयवर्गीय भी भाजपा नेत्री हैं। उसके चाचा सुनील राजगढ़ से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। नेहा विवाहित थी, उसकी शादी उज्जैन में हुई थी। वह 11 साल से पति से अलग रह रही थी। दोनों का तलाक हो चुका है।
पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई : पुलिस
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
शव देखने के बाद मकान मलिक ने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। thesootr links द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें