2027 तक तैयार होगा भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन रूट, इन पांच जिलों की बदलेगी किस्मत
भोपाल और रामगंजमंडी को जोड़ने वाली 'भोपाल रामगंजमंडी नई रेल लाइन' 2027 तक तैयार हो जाएगी। ये नई रेलवे लाइन 276 किलोमीटर लंबी होगी। इस परियोजना से इलाके की कनेक्टिविटी, उद्योग और यात्री सेवाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
27 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे
जानकारी के अनुसार इस परियोजना की लागत लगभग तीन करोड़ 35 लाख रुपए होगी। इस परियोजना के तहत इसमें 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा इसमें चार सुरंगें, चार बड़े पुल, 34 मुख्य पुल और 171 अंडरपास भी होंगे।
रेलवे लाइन से पांच बड़े जिलों का कनेक्शन
यह रेलवे लाइन राजस्थान के रामगंजमंडी और जुल्मी से शुरू होकर मध्य प्रदेश के कई शहरों तक जाएगी।
इन शहरों के नाम: झालावार, झालापाटन, जुनाखेड़ा, अमेठा, अकलेरा, पचोला, घटोली, नयागांव, भोजपुर, देवपुरा, खिलचिपुर, राजगढ़, नरसिंहपुर, बियौरा, पिपलखेड़ा, सोनकच, नरसिंहगढ़, जमुनियागंज, कुरावर, श्यामपुर, दुराहा, जारखेड़ा, मुगालियाहाट, संत हिरदाराम नगर और निशातपुरा डी कैबिन हैं।
इस रेलवे लाइन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इससे पांच बड़े जिलों – कोटा, झालावार, राजगढ़, सीहोर और भोपाल का कनेक्शन होगा।
187 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका
फिलहाल इस परियोजना का अब तक 187 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। भोपाल डिवीजन में निशातपुरा डी कैबिन से श्यामपुर तक 42 किलोमीटर का ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है।
कोटा डिवीजन में रामगंज मंडी से राजगढ़ तक 145 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है। बाकी 89 किलोमीटर कुरावर, श्यामपुर, सोनकच-नरसिंहगढ़, और बियौरा-सोनकच 2026-27 तक पूरा होने का प्लान है।
इस रेलवे लाइन का सबसे बड़ा फायदा
इस परियोजना से यात्रा की दूरी में काफी कमी आएगी। झालावार के कालिसिंध थर्मल पावर प्लांट तक कोयला लाने का रास्ता 215 किलोमीटर से घटकर 173 किलोमीटर हो जाएगा।
वहीं जयपुर से दक्षिण भारत जाने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को नए 257 किलोमीटर के रूट रुथियाई-कोटा-रामगंज मंडी-झालावार से 115 किलोमीटर और तीन घंटे की बचत होगी। फिलहाल यह रास्ता 372 किलोमीटर लंबा है।
रोजगारऔर यात्री सेवाओं में बढ़ोतरी होगी
यह परियोजना सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए एक नई राह खोलेगी। इससे मध्य प्रदेश के दूर-दराज के जिलों जैसे शाजापुर, राजगढ़ और गुना को सीधे भोपाल से जोड़ दिया जाएगा। इससे रोजगार, उद्योग और यात्री सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।
FAQ
- भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन कब तक शुरू होगी?
रेलवे के अनुसार यह प्रोजेक्ट 2027 तक पूरा होगा। अभी 187 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी बचे हिस्से पर काम तेजी से चल रहा है। 2027 में इस पर ट्रेनें चलने की उम्मीद है।
ये खबरें भी पढ़िए...
भारतीय रेलवे चलाएगा 900 स्पेशल ट्रेनें, यात्रा होगी आसान
एमपी में रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी
रेलवे का तोहफा; स्लीपर कोच में भी मिलेगा वीआईपी बेडरोल
भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं! जल्द होगा रिडवलपमेंट