पितृपक्ष-दिवाली से पहले रेलवे का तोहफा, भोपाल से गया-रीवा-दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Sourabh Bhatnagar | Sept 24, 2026, 13:27 IST
छठ-दिवाली से पहले रेलवे का तोहफा
त्योहारी सीजन और पितृपक्ष को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से गया, रीवा और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को भीड़ के समय सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे (Bhopal Special Train) ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने रानी कमलापति स्टेशन से तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें गया, रीवा और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी।



इन ट्रेनों का फायदा भोपाल के साथ इटारसी और नर्मदापुरम के यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी। जरूरत पड़ने पर आगे और ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।




गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल

Rani Kamlapati Railway Station से गया के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन के तीन फेरे रहेंगे। Gaya Special Train नंबर 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी।



यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन नर्मदापुरम शाम 4:34 बजे और इटारसी शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 2:30 बजे यह गया पहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन नंबर 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को चलेगी। यह गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 2:05 बजे इटारसी और 2:43 बजे नर्मदापुरम पहुंचेगी।



रीवा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेन (Indian Railways Special Trains) चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 02191 रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल 17, 24 अक्टूबर और 7 व 14 नवंबर को चलेगी।



यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन नंबर 02192 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल इन्हीं तारीखों पर दोपहर 12:30 बजे चलेगी। यह रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।



यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशन पर रुकेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे।



दानापुर के लिए 11-11 फेरे

रानी कमलापति से दानापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी।



Festival Special Train रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन नंबर 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी।



यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, डीडीयू जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी।



इस ट्रेन में 24 आईसीएफ कोच होंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्री ट्रेनों की जानकारी एनटीईएस, रेलवन ऐप और 139 रेलवे हेल्पलाइन से ले सकते हैं।



Tags:
  • दिवाली
  • रानी कमलापति स्टेशन
  • पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन
  • त्योहारी सीजन
  • रेलवे