शिवराज के छोटे बेटे की शादी में पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, सीएम योगी, मंत्री गडकरी समेत कई मेहमान

Vikram Jain & Manish Kumar | Feb 14, 2025, 20:38 IST
Bhopal Shivraj Singh Chauhan's younger son marriage
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की भोपाल में शादी हो रही है। शादी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हुए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की आज (14 फरवरी) को भोपाल में शादी हो रही है। कुणाल सिंह की शादी रिद्धि जैन के साथ हो रही है। भोपाल के नीलबड़ स्थित वाना ग्रीन होटल में रिसेप्शन कार्यक्रम हो रहा है। इस विवाद समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल पहुंचे हुए हैं। साथ ही इस शादी में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, पूर्व सीएम कमलनाथ, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। शादी समारोह में शामिल होने बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां और अन्य मेहमान पहुंचे।



1d83c89b-d2a


बेटे की बारात में नाचे शिवराज सिंह

इससे पहले बेटे कुणाल सिंह की बारात निकाली, जिसमें पिता शिवराज सिंह चौहान और मां साधना सिंह ने जमकर डांस किया। साथ ही बड़े भाई कार्तिकेय भी झूमे। इस दौरान परिवार के सदस्य और मेहमान भी जमकर नाचे। बारात में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नाचते नजर आए। पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने भी डांस किया।



ये खबर भी पढ़ें...



बेटे की हल्दी में पत्नी का हाथ पकड़कर जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, देखें जबरदस्त डांस का Video





कुणाल के रिसेप्शन की तस्वीर।


kailash kunal


सीएम मोहन यादव ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • शिवराज सिंह
  • सीएम योगी
  • शिवराज के बेटे की शादी