भोपाल में आज 30 KM लंबी तिरंगा यात्रा, 63 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल, CM दिखाएंगे हरी झंडी

Pratibha ranaa | Aug 14, 2024, 08:45 IST
Bhopal Tiranga Yatra CM Mohan yadav
स्वतंत्रता दिवस से पहले आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से तिरंगा यात्रा निकलेगी।

भोपाल के कोलार से आज ( 14 अगस्त ) को तिरंगा यात्रा निकलेगी ( Bhopal Tiranga Yatra )। सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan yadav ) हरी झंडी दिखाएंगे। ये यात्रा 30Km लंबी रहेगी। यात्रा में सीएम मोहन यादव के साथ हजारों की भीड़ तिरंगा लहराएगी। बता दें, तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंच रहे है और जोर- शोर से भाग ले रहे है।



CM दिखाएंगे हरी झंडी

बता दें, आज ( 14 अगस्त ) बुधवार को कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से तिरंगा यात्रा निकलेगी। ये यात्रा 30 किलोमीटर लंबी होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के मुताबिक तिरंगा यात्रा में 32 हजार से ज्यादा गाड़ियां और 63 हजार से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे। कोलार से संत नगर तक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और तिरंगों से तिरंगा यात्रा मार्ग को सजाया गया है। करीब 500 स्वागत मंच सजाए गए है।



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 11 बजे मुखर्जी नगर (कोलार) में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12.10 बजे सरोजनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवाजी नगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम।
  • दोपहर 1.15 बजे मंडीदीप नेट लिंक परिसर में भविष्य की संभावनाएं तथा निवेश के अवसर पर कार्यक्रम।
  • दोपहर 2.30 बजे मंडीदीप हर घर तिरंगा यात्रा।
  • शाम 4 बजे मंत्रालय में वीसी के माध्यम से आयुष्मान भारत के हितग्राहियों से संवाद करेंगे।

मंत्री तुलसीराम सिलावट के कार्यक्रम

  • सुबह 09:30 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 03:00 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।

कल ( 15 अगस्त )



  • सुबह 08:30 बजे मुरार सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
  • सुबह 08:57 बजे एस. ए. एफ ग्राउण्ड आगमन।
  • सुबह 09:00 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह, ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल तिरंगा यात्रा
  • Bhopal Tiranga Yatra