ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा, सास ने ड्रग एडिक्ट होने का किया दावा
भोपाल के कटारा हिल्स में रहने वाली रिटायर्ड महिला जज की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या का मामला लगातार उलझता जा रहा है। घटना को छह दिन हो चुके हैं, लेकिन मृतका के परिजनों ने अभी तक शव लेने से इनकार किया है।
वहीं ट्विशा का परिवार आरोपी सास गिरीबाला सिंह को मिली जमानत से नाराज है। साथ ही न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी बीच इस मामले में एक और नया मोड़ आया है।
आरोपी सास ने किया बड़ा दावा
आरोपी सास गिरीबाला सिंह ने जिला कोर्ट में अपनी जमानत याचिका में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट होने का दावा किया है। सास का कहना है कि उसे नशे की लत थी।
साथ ही याचिका में लिखा है कि जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपते थे। वह चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगती थी। वहीं समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज, 18 मई को सुनवाई होनी है।
इससे पहले ही सोशल मीडिया पर ट्विशा और उनकी सहेली मीनाक्षी के बीच हुई आखिरी इंस्टाग्राम चैट लीक हुई थी। चैट में ट्विशा ने अपनी बेबसी और डर साफ तौर पर व्यक्त किया।
इंस्टाग्राम चैट में दिखा दर्द
मौत से कुछ समय पहले ट्विशा ने लिखा:
मैं फंस गई हूं यार, बस तू मत फंसना, ज्यादा बात नहीं कर सकती। जब सही समय आएगा, तब मैं कॉल करूंगी।
सहेली मीनाक्षी ने भावुक होकर जवाब दिया
मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है, टुकटुक। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।
यह चैट स्पष्ट रूप से दिखाती है कि ट्विशा अपने पति समर्थ सिंह और पारिवारिक दबाव के कारण मानसिक और शारीरिक तनाव में थीं ।
2 घंटे तक लापता रही ट्विशा
वहीं गिरीबाला सिंह के जमानत आवेदन में कहा गया है कि ट्विशा 17 अप्रैल 2026 की सुबह दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना हुई थीं। 18 अप्रैल को वह मायके पहुंचीं, लेकिन करीब 12 घंटे तक लापता रहीं। जब परिवार ने पूछा तो ट्विशा ने नहीं बताया कि वह कहां थीं।
जानकारी के अनुसार ट्विशा ने चार तेलुगु फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। इसके अलावा वह एड फिल्मों और मॉडलिंग में भी काम कर चुकी थीं।
मां का कॉल आया फिर लगाई फांसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थीं। टीवी देख रही थीं कि तभी उनकी मां का कॉल आया।
बात करते-बात करते वह छत पर पहुंचीं, लेकिन अचानक कॉल कट गया। रात करीब साढ़े दस बजे ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वकील ने कोर्ट में दी दलील
गिरीबाला सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा कि ट्विशा गर्भवती थीं। प्रेग्नेंट होने के बाद उनका ससुराल के साथ व्यवहार बदल गया था। वकील ने यह भी बताया कि ससुराल उनके इलाज का ध्यान रख रहा था।
पति ने ट्विशा को घटना वाले दिन ब्यूटी पार्लर पहुंचाया था। वहां से तैयार होकर वह घर लौटी थीं। हालांकि ट्विशा गर्भवती थीं लेकिन बाद में उनका अबॉर्शन हो गया था।
वकील बोले ट्विशा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
गिरीबाला सिंह की तरफ से कोर्ट में कहा गया है कि उन पर लगे सारे आरोप गलत हैं। दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बातें सही नहीं हैं। ट्विशा से कभी दहेज नहीं मांगा गया और हर महीने उसकी जरूरत के हिसाब से पैसा दिया जाता था।
ये पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाते थे। सबूत के तौर पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की रसीद कोर्ट में पेश की गई है। इसमें 5 हजार से 50 हजार रुपए तक के कई ट्रांजेक्शन दिखाए गए हैं।
साथ ही, गिरीबाला ने कहा कि ट्विशा का इलाज मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास भी चल रहा था क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्हें काउंसलर काकोली राय के पास भी भेजा गया था।
एमपी के बाहर कि पुलिस से जांच कराओ
ट्विशा के परिजन कहते हैं कि मामले की सही तरीके से जांच नहीं हो रही है। घटना के बाद से फरार ट्विशा के पति समर्थ को पकड़ने में पुलिस लापरवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच मध्यप्रदेश के बाहर की पुलिस से कराई जाए।
परिजन चाहते हैं कि नई दिल्ली के एम्स में ट्विशा का पोस्टमॉर्टम दोबारा हो। उन्होंने बताया कि वे कटारा हिल्स थाना गए थे, लेकिन टीआई और बाकी पुलिसकर्मियों ने उनसे ठीक से बात तक नहीं की। साथ ही, उन्होंने सीएम से पुलिस पर कार्रवाई की भी मांग की है।
आत्महत्या से पहले परेशान थी ट्विशा
ट्विशा के परिजन कहते हैं कि आत्महत्या से पहले वह बहुत परेशान थी। फोन पर बात करते समय उन्होंने अपनी परेशानी का जिक्र भी किया था। मां से बात करते समय कॉल अचानक कट गया। ट्विशा की मां ने यह बात सास गिरीबाला सिंह को बताई।
ट्विशा का फिल्मों का सफर...
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। शादी से पहले साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी थीं। फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने अपना करियर बदल दिया था। इसके बाद एमबीए की पढ़ाई पूरी करके दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करने लगीं।
इसी दौरान ट्विशा की मुलाकात समर्थ शर्मा से एक डेटिंग एप पर हुई थी। दोनों की बातचीत बढ़ी और परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 को उनकी शादी हो गई।
शादी के समय ट्विशा वर्क फ्रॉम होम पर अपने ऑफिस में काम कर रही थीं। समर्थ जिला कोर्ट में वकालत करते हैं। जबकि उनकी मां गिरीबाला पहले जिला जज रह चुकी हैं।
इस पूरे मामले की टाइम लाइन
- 11 मई की रात ट्विशा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
- 12 मई की सुबह एम्स भोपाल में ट्विशा की बॉडी का पीएम हुआ।
- इसके बाद 13 मई की दोपहर परिजनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हंगामा किया।
- 13 मई की देर रात पुलिस ने गिरीबाला और उनके बेटे समर्थ पर एफआईआर की।
- 13 मई को गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत का आवेदन फाइल किया जा चुका था।
- 14 मई की शाम को 7 बजे उनकी जमानत मंजूर कर दी गई थी।
- 15 मई को परिजनों ने एम्स भोपाल की पीएम रिपोर्ट को मानने से इनकार किया।
- 16 मई को परिजनों ने केस दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की।
- 17 मई को परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया।
- 17 मई की देर रात तक शव एम्स की मर्चुरी में ही रखा रहा।
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल ट्विशा शर्मा सुसाइड केस : इंस्टाग्राम चैट में सहेली को बताया दर्द, जांच में जुटी पुलिस
नीट परीक्षा रद्द होने से छात्र ने की सुसाइड, तीन साल से कर रहा था पेपर की तैयारी
बहू के पहनावे और रील बनाने के शौक से तंग आकर सास-ससुर ने की आत्महत्या
जज सुसाइड मामले में एक्शन, पत्नी और आईएएस साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज