लिपिस्टिक से सुसाइड नोट लिखकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, इन्हें ठहराया जिम्मेदार
MP News: भोपाल के वल्लभ नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। नवविवाहिता प्रियंका बमन ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका ने अपनी मौत से पहले दीवार पर लिपस्टिक से एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी सास और नानी सास पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। प्रियंका ने अपनी सास और नानी सास को मौत का जिम्मेदार ठहराया और अपने माता-पिता से मदद की गुहार लगाई, "मां मुझे बचा लो।" प्रियंका की यह मौत एक लव मैरिज के दो महीने बाद हुई।
मेरी मौत के बेला दीदी, मम्मी और तनु दीदी जिम्मेदार
प्रियंका के द्वारा दीवार पर लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य है। प्रियंका ने लिपस्टिक से दीवार पर लिखा था, मेरी मौत के जिम्मेदार बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी हैं। अपने सुसाइड नोट में प्रियंका ने ससुराल पक्ष द्वारा दी जा रही मानसिक प्रताड़ना को बताने का प्रयास किया है। पुलिस ने प्रियंका के मायके पक्ष के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। मामले में और जानकारी जुटाने के लिए प्रियंका के ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP में शिक्षकों को रास नहीं आ रहा E-Attendance App, कई जगह हो रहा विरोध
आयुष डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने का ऐलान, आदेश का इंतजार
प्रियंका के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
यह खबरें भी पढ़ें...
PM आवास योजना में रिश्वत मांगने का मामला, रोजगार सहायक बर्खास्त
इस्लाम छोड़कर एक मां और तीन बच्चों ने अपनाया सनातन धर्म, बदले नाम
21 अप्रैल 2025 को प्रियंका ने की थी लव मैरिज
प्रियंका की शादी 21 अप्रैल 2025 को हुई थी। प्रियंका और उसके पति के बीच प्यार था, और यह एक लव मैरिज थी। प्रियंका का पति फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है, लेकिन प्रियंका की सास और नानी सास को इस शादी से संतुष्टि नहीं थी। वे शादी के बाद प्रियंका को प्रताड़ित करती थीं और उसे ताने देती थीं। प्रियंका का कहना था कि उसकी सास शादी को लेकर खुश नहीं थीं और उन्हें लगता था कि अरेंज मैरिज के जरिए ज्यादा दहेज मिल सकता था।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧