दूसरों से संबंध बनाने को कहता था पति, मना करने पर 50 हजार में दी बेटी की सुपारी
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल में दो महिलाओं ने गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
- एक महिला ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
- दूसरी महिला ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
- दोनों महिलाओं ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
- अब वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर इंसाफ मांग रही हैं।
पहली महिला का आरोप
पहली पीड़िता का कहना है कि उसका पति पेशे से ठेकेदार है। महिला के अनुसार, पति उसे अलग-अलग अधिकारियों और परिवार के लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो हालात और बिगड़ गए। उसका आरोप है कि उसे मारा-पीटा गया। खाना-पीना तक बंद कर दिया गया।
सबसे गंभीर आरोप उसकी तीन साल की बेटी को लेकर है। महिला का कहना है कि उसकी मासूम बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला ने 27 जून की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर उसे मारने की कोशिश की। इस हादसे में वह घायल हो गई थी।
दूसरी महिला की कहानी
वहीं दूसरी महिला मुख्य आरोपी को करीब 15 साल से जानती है। उसका आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे लंबे समय से ब्लैकमेल किया जा रहा था।
महिला का आरोप है कि इसी दबाव में उसे दूसरे लोगों से संबंध बनाने पर मजबूर किया जाता रहा। महिला के मुताबिक मामला यहीं नहीं रुका।
महिला ने बताया कि आरोपी ने पहली महिला और उसकी बेटी की हत्या के लिए दो युवकों को 50 हजार रुपए देकर तैयार किया था। मोबाइल नंबरों की जांच में यह साजिश उजागर हुई।
थाने से कमिश्नर दफ्तर तक
दोनों महिलाओं ने निशातपुरा थाना और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
थक-हारकर शुक्रवार, 10 जुलाई को दोनों महिलाएं पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की।
पुलिस का जवाब
डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने कहा कि शिकायत के तथ्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपत्तिजनक वीडियो वायरल
ये खबरें भी पढ़िए...
उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR
क्राइम न्यूज : कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...
हेड कॉन्स्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, कार में बंधक बनाकर पीटा
स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी