कांग्रेस की भितरघातियों पर सख्ती, लोकसभा चुनाव से पहले 79 को किया बाहर, 150 को नोटिस, ऑडियो-वीडियो से लिया एक्शन

Jitendra Shrivastava | Jan 19, 2024, 19:02 IST
कांग्रेस की भितरघातियों पर सख्ती, लोकसभा चुनाव से पहले 79 को किया बाहर, 150 को नोटिस, ऑडियो-वीडियो से लिया एक्शन
Congress strictness on anti-fascists, 79 out before Lok Sabha elections, notice given to 150

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी बीच शुक्रवार, 19 जनवरी को पार्टी ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस पार्टी ने भितरघातियों पर कार्रवाई करते हुए 79 बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं 150 से ज्यादा छोटे-बड़े नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



अनुशासन समिति की बैठक में लिया निर्णय



विधानसभा चुनाव हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता लगातार भितरघात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी के चलते शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनुशासन समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव बागी होकर लड़ने वाले और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले 79 लोगों को कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया है। अनुशासन समिति ने आधिकारिक तौर पर उनके निष्कासन का फैसला लिया है। इसके साथ ही 150 अन्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।



कांग्रेस ने इन नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला...



त्यौंथर (रीवा): कौशलेश प्रसाद द्विवेदी, गंगा प्रसाद द्विवेदी, अशोक पांडे, संदीप त्रिपाठी, पीयूष तिवारी, उद्धव तिवारी, रवींद्र तिवारी, जगत नारायण तिवारी, हिमांशु धरसिंह, ब्रह्म नारायण शर्मा, तुलाराम पाठक, स्वाति सिंह, पवन यादव, अरुण मिश्रा, सावेंद्र शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा, गोपाल शंकर तिवारी।



सेमरिया (रीवा):प्रदीप सोहगौरा, दिवाकर द्विवेदी।



सिरमौर (रीवा): सिद्धनाथ पांडे।



बुरहानपुर:अजय रघुवंशी बुरहानपुर, नूर काजी कार्यवाहक अध्यक्ष बुरहानपुर, अंकिल औलिया नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि नगर निगम बुरहानपुर, उबेद शेख उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम बुरहानपुर, अबरार साहब अहमद पार्षद बुरहानपुर, अब्दुल्ला अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद, हमीदुल्लाह शौकत उल्ला पार्षद प्रतिनिधि दाउदपुरा।



नेपानगर:अंतर सिंह बर्दे।



शुजालपुर:हिरेंद्र सिंह गुलाना, नागेश्वर।



बड़वानी:राजेंद्र गोयल (पानसेमल), शाजुद्दीन, जय वर्मा, कल राजपूत।



धार: तोलाराम गामड़ (सरदारपुर), कुलदीप सिंह डंग धार, बने सिंह जबर, पीथमपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, मनोज बाबा जिला महासचिव, राजेश अग्रवाल पीथमपुर, कमल राठौर पूर्व पार्षद, ऋषि भार्गव, जिला सचिव पर्वत सिंह चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष पीथमपुर कृष्णकांत पटेल, केरल महावीर बुंदेला नौगांव, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस लोकेश मकवाना नौगांव धार।



अनूपपुर: मनोज अग्रवाल (पूर्व विधायक) कोतमा, मंगल दीन साहू, गुड्डू चौहान, रफी अहमद, अशोक त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, राकेश शुक्ला गरगू, जेपी श्रीवास्तव।



सीहोर: राकेश राय, जिला मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल।



इंदौर (महू):अशोक वर्मा पूर्व पार्षद, रमेश परमार मंडल अध्यक्ष, मुश्ताक खान पूर्व सरपंच डोंगरगांव, रामकिशन बम, शाहद खान हासलपुर, बैकुंठ पटेल मेड, भारत सिंह ठाकुर एडवोकेट, मजीद खान, दिनेश पंचोली महू शहर। मोती सिंह पटेल (देपालपुर)।



उज्जैन (बड़नगर): महेश पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अशोक राठौड़ कार्यकारी अध्यक्ष, आनंदीलाल पटेल मंडल अध्यक्ष, श्रवण पाटीदार।



टीकमगढ़: अनिल बड़कुल, अंबिका प्रसाद उर्फ महेश यादव।



बालाघाट (कटंगी):आशुतोष बिसेन।



शहडोल:महेंद्र सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, ब्योहारी।



शिवपुरी: रघुराज सिंह धाकड़, रामनिवास धाकड़।



नीमच:राजकुमार अहीर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, जावद।



सिवनी: मोहन सिंह चंदेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, बरघाट, राजा बघेल।



दमोह:गोविंद भायल,जबेरा।



सतना:रामनिवास उरमलिया मैहर।



250 के खिलाफ पार्टी को मिली हैं शिकायतें



प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रदेश भर से 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायतें पहुंची हैं। इनमें कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ बागी हुए नेताओं के समर्थन में काम करने, दूसरे दलों के प्रत्याशियों का सपोर्ट करने जैसी शिकायतें पहुंची हैं।



Tags:
  • Notice to 50
  • action taken through audio-video
  • कांग्रेस का बड़ा एक्शन
  • कांग्रेस ने भितरघातियों को किया बाहर
  • कांग्रेस ने 79 नेताओं को किया बाहर
  • कांग्रेस ने दिया 150 को नोटिस
  • ऑडियो-वीडियो से लिया एक्शन