अपने जन्मदिन पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने लिया एक और संकल्प, बागेश्वर से ओरछा की करेंगे पदयात्रा

Sandeep Kumar | Jul 05, 2024, 11:16 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T110449.922
अपने जन्मोत्सव पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक नया संकल्प लिया कि वे अब गांव-गांव की यात्रा कर सनातन धर्मावलंबियों को धर्म के प्रति जगाएंगे।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) का गुरुवार यानी 4 जुलाई को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर नया संकल्प लिया है। इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए अपने अब वे गांव-गांव गली-गली जाकर सनातन धर्मावलंबियों को जगाएंगे।



सबसे पहली यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा के लिए निकलेगी, इसकी जल्द ही तारीख घोषित की जाएगी। आपको बताते चलें कि इसके पहले भी बागेश्वर ( Bageshwar ) धाम पीठाधीश्वर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प ले चुके हैं।



धूमधाम से मनाया जन्मदिन

धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मोत्सव बागेश्वर धाम पर धूमधाम से मनाया गया। हजारों लोग पहुंचे। अपने जन्मोत्सव पर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक नया संकल्प लिया कि वे अब गांव-गांव की यात्रा कर सनातन धर्मावलंबियों को धर्म के प्रति जगाएंगे। इतना ही नहीं गौमाता की रक्षा, गरीब कन्याओं के विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान धीरेन्द्र ने कहा कि वे अपनी पहली यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक निकालेंगे।



धीरेन्द्र ने गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को आशीर्वाद देने पहुंचे ददरूआ धाम के महंत एवं पड़रिया धाम के महंत किशोरदास महाराज, हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज आदि संतों के चरणों की पूजा अर्चना की।



दोपहर 3 बजे के बाद संतों का आशीर्वाद लेते हुए भक्तों को दर्शन देने मंच पर बैठे। संतों ने धीरेन्द्र के मंगल और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। भोजपुरी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।



धीरेन्द्र के जन्मदिन शामिल हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री टोकन साहू

धीरेन्द्र ने सुबह 6 बजे अपने गुरुजी की पूजा की और प्रसाद लगाया। इस मौके पर चित्रकूट से पधारे अमितशरण दास, हनुमान गढ़ी अयोध्या से पधारे 8 साल के महंत राघव दास जी, केन्द्रीय राज्यमंत्री टोकन साहू, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
  • बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri
  • पदयात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक