मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की आखिरी लिस्ट जारी, जानिए गुना और विदिशा से किसे मिला टिकट ?

Rahul Garhwal | Oct 29, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की आखिरी लिस्ट जारी, जानिए गुना और विदिशा से किसे मिला टिकट ?
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की आखिरी लिस्ट जारी हो गई है। जानिए गुना और विदिशा से किसे टिकट मिला ?

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। बची हुई 2 सीटें गुना और विदिशा पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जानिए किसे टिकट मिला...



F9l2rqmakAAZm_d.jpeg


बीजेपी की फाइनल लिस्ट



  • गुना (SC) - पन्ना लाल शाक्य
  • विदिशा - मुकेश टंडन

    सिंधिया की चली, गुना में विधायक गोपीलाल जाटव का टिकट कटा

गुना विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक गोपीलाल जाटव का टिकट कट गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं चाहते थे कि गोपीलाल जाटव को टिकट मिले। बीजेपी हाईकमान ने सिंधिया की बात मान ली और पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य को टिकट दे दिया।



विदिशा में सीएम शिवराज के समर्थक मुकेश टंडन प्रत्याशी



विदिशा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने मुकेश टंडन को प्रत्याशी बनाया है। मुकेश सीएम शिवराज के समर्थक माने जाते हैं। सीएम शिवराज उन्हें ही टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन संगठन किसी और को चुनाव मैदान में उतारना चाहता था। राघव जी की बेटी ज्योति शाह भी दावेदार थीं, लेकिन बीजेपी हाईकमान सीएम शिवराज को साइडलाइन नहीं कर सकती थी। इसलिए मुख्यमंत्री की सुननी पड़ी और मुकेश टंडन को टिकट मिल गया।



Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • BJP List
  • Guna Assembly
  • Vidisha Assembly
  • Pannalal Shakya
  • Mukesh Tandon
  • बीजेपी की लिस्ट
  • गुना विधानसभा
  • विदिशा विधानसभा
  • पन्नालाल शाक्य
  • मुकेश टंडन