पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी नेता ने दिया करारा जवाब

Rahul Garhwal | Jan 19, 2024, 21:24 IST
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी नेता ने दिया करारा जवाब
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल उठाए तो बीजेपी नेता ने करारा जवाब दिया।

REWA. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के EVM पर सवाल उठाने पर बीजेपी विधायक गिरीश गौतम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का बेटा जीता है चुनाव तो हैक नहीं हुआ। तुम जीत जाओ तो EVM अच्छा है, हार जाओ तो खराब है।



'EVM को चैलेंज करने वालों इस्तीफा दे दो'



गिरीश गौतम ने कहा कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में इनकी सरकार आई तब EVM खराब नहीं था। EVM को चैलेंज करने वालों इस्तीफा दे दो और कहो कि हम बैलेट पेपर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। सभी कांग्रेस की सरकार से इस्तीफा दिलवाइए और कहिए कि हम बैलेट पेपर से चुनाव लड़ रहे हैं।



2018 में हम चुनाव हारे तब EVM सही थी ?



विधायक गिरीश ने कहा कि 2003 में जब EVM आई थी तो दिग्विजय सिंह ही मुख्यमंत्री थे। 2008 में भी केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार केन्द्र में थी। 2018 में हम एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का चुनाव हारे थे, तब EVM सही थी ?



सिर्फ अल्पसंख्यक वोटर को अपना समझते हैं दिग्विजय



गिरीश गौतम ने कहा कि दिग्विजय सिंह ये समझते हैं कि इस देश का अल्पसंख्यक उनका वोटर है, इसलिए वो इस तरह की बात करते हैं। ये लोग हमेशा सनातन धर्म को गाली देने में लगे रहते हैं।



'मंदिर तो हमारा था, उन्हें स्वीकार करना पड़ेगा'



दिग्विजय सिंह नेअयोध्या मामले पर बयान दिया है, इस पर गिरीश गौतम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह से पूछा जाना चाहिए कि पहले यहां सनातन धर्म था कि पहले बाबर आया था ? यदि उन्हें ऐसा लगता है कि बाबरी मस्जिद सनातन के पहले की है, तब की बात अलग है। मंदिर तो हमारा था ये उन्हें स्वीकार करना पड़ेगा।



दिग्विजय सिंह के बोलने का कोई महत्व नहीं'



बीजेपी विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि दिग्विजय सिंह के बोलने का कोई महत्व नहीं है। वे कुछ भी बोलते रहते हैं। ये तृष्टिकरण की राजनीति करते हैं, इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया है।



Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Digvijay raised questions on EVM
  • BJP MLA Girish Gautam
  • Girish Gautam target on Digvijay
  • दिग्विजय ने उठाए ईवीएम पर सवाल
  • बीजेपी विधायक गिरीश गौतम
  • गिरीश गौतम का दिग्विजय पर निशाना