BJP सदस्यता अभियान : देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल
Jitendra Shrivastava | Sept 28, 2024, 19:44 IST
thesootr
देश भर में चल रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान में सभी बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है> मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी तक मिस्डकाल के जरिए एक करोड़ 5 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं...
BJP सदस्यता अभियान : भारतीय जनता पार्टी के देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान में देश के बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है। मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि सदस्यता अभियान में MP देश के कई बड़े राज्यों में पहले स्थान पर है। अभी तक एक करोड़ 5 लाख लोगों ने मिस्डकाल के जरिए सदस्यता ली है। वीडी ने बताया कि देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल हैं। इसमें भी इंदौर, मंदसौर, भोपाल जिले टॉप पर हैं।
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया...
-
मध्यप्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से सदस्यता में नया इतिहास बनाकर लक्ष्य से 70 फीसदी अधिक आगे निकला।
-
अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने मिस्डकॉल से बीजेपी की सदस्यता ली। इनमें 98 लाख से अधिक लोग फॉर्म भरकर बीजेपी परिवार के सदस्य बने हैं।
-
मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान में देश में तीसरे नंबर है। पहले नंबर पर असम और दूसरे पर हिमाचल प्रदेश है, वहीं बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश का पहला स्थान है।
-
सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश में टॉप जिलों की बात करें तो इंदौर, मंदसौर और भोपाल जिले का नाम सबसे ऊपर है।
-
छिंदवाड़ा विकास कार्यों का गढ़ बन चुका है, यहां कार्यकर्ताओं ने सदस्यता का रिकॉर्ड बनाते हुए टॉप चार जिलों में छिंदवाड़ा का नाम शामिल किया है।
-
बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश के 60 प्रतिशत से अधिक युवा पार्टी से जुड़े हैं और 2 लाख से ज्यादा सदस्य अल्पसंख्यक भी पार्टी से जुड़े हैं।
-
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट कर बधाई दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
-
कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ पर चाय पर चर्चा होगी और अधिकतम सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
-
मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भी व्यापक सदस्यता होगी। 30 सितंबर को सभी जिलों की बैठकें की जाएंगी और 1 अक्टूबर को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक के साथ दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा। इसमें कार्यकर्ता अपने मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक