हफ्ते में दो दिन मंत्रालय में फरियाद सुनेंगे मंत्री, सांसद-विधायकों की भी होगी जनसुनवाई

Aman Vaishnav | Mar 26, 2026, 15:48 IST
bjp ministers public hearing plan madhya pradesh
भाजपा अपने मंत्रियों को जनता के प्रति जवाबदेह बना रही है। अब से मंत्री हर हफ्ते दो दिन मंत्रालय में बैठकर आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इससे कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं का समाधान होगा।

भाजपा अब अपने मंत्रियों को जनता के प्रति और ज्यादा जिम्मेदार बनाने की तैयारी कर रही है। पार्टी में जनप्रतिनिधियों के व्यवहार और उनकी उपेक्षा से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। इसे ही दूर करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सत्ता और संगठन स्तर पर चर्चा करने के बाद एक नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई गई है।



दो दिन मंत्रालय में बैठेंगे मंत्री

इसके तहत अब सभी मंत्री हर हफ्ते दो दिन मंत्रालय में अपने कक्ष में बैठकर आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वे उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अफसरों को तुरंत समाधान करने के लिए कहेंगे।



बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक संगठन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा है कि, कैबिनेट बैठक को छोड़कर ऐसे दिन तय किए जाएं जब ज्यादातर मंत्री भोपाल में मौजूद रहें। इन दिनों कोई भी सरकारी बैठक नहीं होगी। साथ ही जिलों में भी सांसद-विधायकों की जनसुनवाई होगी।





कार्यालय में दो मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था

राज्य सरकार ने 3 महीने पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में रोज दो मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था शुरू की थी। 1 दिसंबर से मंत्री छुट्टी छोड़कर रोज दोपहर 1 से 3 बजे तक कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुन रहे हैं। इसके बाद अब जिलों में सहयोग सेल* बनाने की योजना बनाई जा रही है।



Sootr Knowladge

ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 21 जिला अध्यक्ष नियुक्त



मंत्रालय में तीन अधिकारियों को पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश



मैहर में मंत्री राधा सिंह की 'VIP भक्ति': गर्भगृह में नियम तोड़कर पूजा पर सवाल



मध्यप्रदेश न्यूज: सतना मेडिकल बिल्डिंग में गुणवत्ता पर घमासान: रिपोर्ट में खामियां, निगम बोला-सब सही



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • भाजपा
  • कैबिनेट बैठक
  • राज्य सरकार
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल