अजय विश्नोई बोले- BJP में शामिल होने वालों का स्वागत करना मजबूरी

Marut raj | Mar 28, 2024, 20:06 IST
BJP MLA Ajay Vishnoi expressed displeasure over former Congress MLA Nilesh Awasthi joining BJP द सूत्र
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेताओं का बीजेपी ज्वॉइन करने का सिलसिला जारी है। हालांकि कांग्रेस से आ रहे इन नेताओं के कारण बीजेपी में असंतोष बढ़ता जा रहा है, जो अब सामने आने लगा है।

भोपाल. लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस में भगदड़ का दौर जारी है। इसी बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा। पूर्व सांसद राम लखन सिंह तथा पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ( former Congress MLA Nilesh Awasthi ), अजय यादव के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। इसके बाद बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी की एक रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बवाल मच गया है।



वीडियो रिकॉर्डिंग की शेयर


मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान पाटन विधायक अजय विश्नोई ( BJP MLA Ajay Vishnoi ) ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालो का स्वागत करना हमारी मजबूरी है। आप सबका यह जानना भी जरूरी है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं!



सुनिए, नीलेश अवस्थी की वायरल ऑडियो






Tags:
  • BJP MLA Ajay Vishnoi
  • अजय विश्नोई
  • former Congress MLA Nilesh Awasthi
  • पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी
  • पूर्व सांसद राम लखन सिंह