भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के बदले तेवर, अपने ही मंत्रियों को बताया था नाकारा
गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के तेवर अब नरम पड़ गए हैं। बता दें कि अपनी ही सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर वे हाल ही में सुर्खियों में थे।
बिजली कटौती के मुद्दे पर पन्नालाल शाक्य के बयानों ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी थी। भाजपा संगठन ने इस मामले में सख्त रुख दिखाते हुए शाक्य को तुरंत भोपाल बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार, 17 जून को शाक्य बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिलने पहुंचे। बैठक के बाद वे पूरी तरह डैमेज कंट्रोल मोड में दिखे।
मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि सब एक परिवार हैं। उनके और मंत्रियों के बीच कोई मतभेद नहीं है। संगठन और कार्यकर्ता उनके लिए सबसे ऊपर हैं।
कब शुरू हुआ ये विवाद
यह सियासी बवाल मई के आखिर में शुरू हुआ था। बता दें कि गुना में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान थे। इसी वजह से नाराज विधायक शाक्य बिजली दफ्तर पहुंच गए थे। वहां उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी।
घेराव के दौरान शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम लिया। उन्होंने दोनों मंत्रियों को सरेआम नाकारा और दिखावेबाज कह दिया था।
शाक्य ने मंत्रियों की योग्यता पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि प्राइमरी या मिडिल पास के बजाय किसी एमए या पीएचडी वाले को यह जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।
एमपी बीजेपी में आरपार: अपने ही मंत्रियों पर भड़के विधायक पन्नालाल शाक्य, कह दी ये बात..
सिंधिया खेमे की नाराजगी
शाक्य के इस हमले के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। यह विवाद मध्य प्रदेश भाजपा के भीतर चल रही मूल भाजपा बनाम सिंधिया समर्थक खेमे की अंदरूनी जंग से जोड़ा जा रहा है। जिन दोनों मंत्रियों पर शाक्य ने निशाना साधा, वे ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के माने जाते हैं।
शाक्य के तेवर से सिंधिया खेमा नाराज हो गया। इस खेमे ने पार्टी संगठन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद ही संगठन हरकत में आया। डैमेज कंट्रोल के लिए शाक्य को तत्काल भोपाल तलब किया गया।
अब क्या बोले विधायक
प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखने के बाद शाक्य के सुर पूरी तरह बदल गए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी भी मतभेद से इनकार कर दिया। साथ ही पार्टी और संगठन के प्रति निष्ठा जताई।
ये खबरें भी पढ़िए...
कलेक्टर को लेकर विधायक पन्नालाल शाक्य का विवादित बयान, बोले-पहले काम दिखाओ
विधायक पन्नालाल शाक्य के बिगड़े बोल, जिला प्रशासन को बताया नाकारा
दिव्यांगों से बोले विधायक पन्नालाल शाक्य; ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी