विदिशा में बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा- कांग्रेस का 'छक्का' चल रहा है, समझ जाना कौन सा; कांग्रेस ने जताई आपत्ति

BP Shrivastava | Sept 30, 2023, 24:00 IST
विदिशा में बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा- कांग्रेस का 'छक्का' चल रहा है, समझ जाना कौन सा; कांग्रेस ने जताई आपत्ति
कांग्रेस से टिकट मांग रहे 6 उम्मीदवारों को बीजेपी के विधायक उमाकान्त शर्मा ने छक्का कह दिया और साथ ही यह भी कहा कि 6 नाम छक्का, कांग्रेस का छक्का चल रहा है। समझ जाना अब मैं कुछ नहीं कहूंगा।

अविनाश, VIDISHA. अपने विवादित बयानों को कारण हमेशा बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकट मांग रहे 6 उम्मीदवारों को बीजेपी के विधायक उमाकान्त शर्मा ने छक्का कह दिया और साथ ही यह भी कहा कि 6 नाम छक्का, कांग्रेस का छक्का चल रहा है। समझ जाना अब मैं कुछ नहीं कहूंगा।



यह कहा विधायक शर्मा ने



विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि कुछ कांग्रेसी फिर रहे। एक गगन में उड़ रहे गगनेंद्रजी, एक कह रहे हम तो इंद्र हैं सुरेंद्रजी, एक कह रहे हम तो सम्राट अशोक हैं... अशोकजी। एक, दो, तीन, चार, पांच और छह...। छह नाम छक्का। कांग्रेस का छक्का चल रहा है। अब समझ जाना कौन सा...! मैं कुछ नहीं कहूंगा।



कांग्रेस पर साधा निशाना



दरअसल, इन दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जा रहे थे। कार्यक्रम में बीजेपी विधायक उमाकान्त शर्मा द्वारा अपने भाषणों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को तंज कसा। जिसमें कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। यहां बता दें, विधायक उमाकांत शर्मा, स्वर्गीय मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई हैं।



सिरोंज से कांग्रेस के 6 उम्मीदवार टिकट मांग रहे



यहां बता दें, विदिशा के सिरोंज विधानसभा से 6 कांग्रेस के उम्मीदवार टिकट की मांग कर रहे हैं। इनमें गगनेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवीसिंह बघेल और विनय सिंह यादव शामिल हैं।



विधायक उमाकांत की बोल पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक निशंक जैन ने पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक शर्मा को मर्यादा में रहने की हिदायत दी है।



Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • BJP MLA Umakant Sharma told Congress candidates to be six
  • Sironj Assembly
  • Seva Pakhwada
  • Vidisha News
  • बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवारों को कहा छक्का
  • सिरोंज विधानसभा
  • सेवा पखवाड़ा
  • विदिशा समाचार