BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिप्लब कुमार देब बने MP के प्रभारी, रेखा वर्मा सह-प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने सभी राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें मध्य प्रदेश (एमपी) को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का नया प्रभारी बनाया है। उनके साथ रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
बिप्लब देब बने एमपी प्रभारी
मध्य प्रदेश के नए प्रभारी के तौर पर बिप्लब कुमार देब को जिम्मेदारी मिली है। बिप्लब कुमार देब पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी में उनका संगठनात्मक अनुभव काफी लंबा रहा है। उनके साथ रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश में यह बदलाव पार्टी के संगठन को नई दिशा देने की कोशिश माना जा रहा है। आने वाले समय में राज्य में संगठन से जुड़े कई फैसले इन दोनों नेताओं के जरिए होंगे।
MP के चार नेताओं को मिली दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी
इस सूची की एक बड़ी खासियत यह है कि मध्य प्रदेश के चार नेताओं को दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी मिली है।
अरविंद भदौरिया: भिंड जिले की अटेर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
कविता पाटीदार: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव कविता पाटीदार को राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है।
लाल सिंह आर्य: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है।
गजेंद्र पटेल: खरगोन से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है और गजेंद्र पटेल भी आदिवासी समुदाय से आते हैं।
चारों नेता मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। अब इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका मिल गई है। पार्टी के अंदर इसे एमपी के नेताओं की बढ़ती अहमियत माना जा रहा है।
यहां देखें लिस्ट...
बृजगोपाल लोया बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
इसके साथ ही एमपी बीजेपी में प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चा अब खत्म हो गई है। पार्टी ने बृजगोपाल लोया को मध्य प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है।
बता दें कि आशीष अग्रवाल के दिल्ली जाने के बाद यह पद खाली चल रहा था। अब तक बृजगोपाल लोया प्रदेश मीडिया के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संगठन में उनकी सक्रियता और मीडिया से जुड़े कामों के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये खबरें भी पढ़िए...
राहुल गांधी के मंच पर जाने वाले NEYU सदस्य बोले मैं तो सीएम मोहन यादव और शिवराज जी से भी मिला
वर्ग 2-3 के वेटिंग शिक्षकों का आंदोलन: राहुल गांधी को भेजा न्योता, क्या आएंगे भोपाल
गजेंद्र सिंह शेखावत का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- सरनेम से विरासत और जिम्मेदारी नहीं मिलती
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के बाद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी का क्यों किया धन्यवाद?