MP में BJP या कांग्रेस? किसके हाथ में होगी सत्ता की चाबी? आखिर तक जारी सस्पेंस, दोनों पार्टियां कर रही अपने-अपने दावे

Pratibha Rana | Dec 01, 2023, 24:00 IST
MP में BJP या कांग्रेस? किसके हाथ में होगी सत्ता की चाबी? आखिर तक जारी सस्पेंस, दोनों पार्टियां कर रही अपने-अपने दावे
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। इन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

BHOPAL. पांच चुनावी राज्यों में मध्य प्रदेश एकलौता राज्य है, जहां बीजेपी की सरकार है। प्रदेश बीते पांच साल में दो सरकारें देख चुका है। 2018 में आए चुनाव नतीजों के बाद राज्य में कांग्रेस ने सरकार बनाई। हालांकि कमलनाथ सरकार 15 महीने तक ही चल सकी। 15 महीने बाद एक बार फिर मप्र में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई। वहीं अब मतगणना से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है।



WhatsApp Image 2023-12-01 at 8.41.23 AM.jpeg


4 एजेंसी के एग्जिट पोल से निकाले गए पोल ऑफ पोल्स में मप्र में बीजेपी की सरकार बनेनी की संभावना है। बीजेपी को 128 सीटें, कांग्रेस को 98 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।



मध्य प्रदेश में 'शिव' का रहेगा राज!



मध्य प्रदेश के चुनावी रण में 2,534 उम्मीदवार राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले 30 नवंबर को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल से अंदाजा लग जाएगा कि कौन मप्र का अगला मुख्यमंत्री होगा और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी ?



एग्जिट पोल के बाद शिवराज का रिएक्शन

शिवराज सिंह चौहान ने एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आने के बाद कहा कि मैंने कई जगहों पर कहा है कि हमारे राज्य की महिलाओं से हमें जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, परिणाम अप्रत्याशित और अभूतपूर्व होंगे। बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। वहीं, कांग्रेस से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राज्य में कांग्रेस को 130 सीटें मिलने की बात कही है।



लाड़ली बहनों ने निकाल दिए सारे कांटे- CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में कांटे की टक्कर नहीं है। लाड़ली बहनों ने सभी कांटे निकाल दिए। कोई कांटा बचा ही नहीं। मैंने ऐसा चुनाव नहीं देखा। पहले हम देखते थे कि पुरुषों की भीड़ होती है, लेकिन इस बार उनसे ज्यादा बहनें-बेटियां वोट देने आई थीं। बहनों का जो प्यार मिला, वह अभूतपूर्व है।



बीजेपी बहुमत के साथ बनाएगी सरकार- विश्वास सारंग

एग्जिट पोल सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनेगी। यहां के लोगों ने बीजेपी की सरकार बनाने का मन बनाया है।



कांग्रेस के दावे....

130 सीटें कांग्रेस पार्टी को मिलेंगी- दिग्विजय

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी किसकी सरकार आएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है। मध्यप्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें कांग्रेस पार्टी को मिलेंगी। राज्य में जनता की भावना बदलाव की थी। इसी बदलाव का वोट मिलेगा। इस बार जनता चुनाव लड़ी है।



एग्जिट पोल के बाद आरिफ मसूद का रिएक्शन

भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट आरिफ मसूद ने कहा कि ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस को बहुमत दे रहे हैं। मप्र के लोग बीजेपी से भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही थी, इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये आंकड़ा 135 सीटों तक पहुंचेगा।



Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • Madhya Pradesh Exit Poll 2023
  • respective claims on exit poll
  • मध्यप्रदेश एग्जिट पोल
  • एग्जिट पोल पर अपने-अपने दावे