बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों की लिस्ट जारी की, महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया
डॉ. महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं सतीश उपाध्याय बीजेपी के सह प्रभारी बनाए गए हैं। यह नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। डॉ. महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री भी रहे हैं।
यूपी विधानमंडल के सदस्य रहे हैं डॉ. महेंद्र सिंह
यूपी विधानमंडल के सदस्य रहे डॉ. महेंद्र सिंह को मप्र बीजेपी का प्रभारी और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके पहले दोनों ही नेताओं को मप्र में लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया था, जबकि विधानसभा चुनाव में यह भूमिका महेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव ने अदा की थी। डॉ. महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, असम के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं।