बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, नाम भेजो, नियुक्तियां करनी हैं, आईडीए पर भी चर्चा

Sanjay Gupta | Oct 10, 2026, 12:06 IST
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी पदाधिकारियों को दी सलाह।
Indore. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार रात इंदौर में थे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पद आज है, कल नहीं भी हो सकता है। इसलिए अपने व्यवहार और आचरण का हमेशा ध्यान रखें। खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।
BJP State President Hemant Khandelwal Indore Friday night. During visit, held meeting party office-bearers addressed them. advised maintain proper conduct, reminding positions temporary today, gone tomorrow.

उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए उनके त्याग और मेहनत को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने पद मिलने के बाद घमंड नहीं करने की सलाह भी दी। बैठक में पार्टी के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों का मुद्दा भी उठा।



आईडीए में नियुक्ति की भी उठी बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि रिक्त पदों की जानकारी भेजो, उन पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह काम जल्द होना है। इस पर बताया गया कि नाम भेजे गए हैं। कुछ और बाकी हैं, वे भी भेज दिए जाएंगे। वहीं, इसी दौरान आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) में भी राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। इस पर खंडेलवाल ने कहा कि वह भी संज्ञान में है। जिला योजना समिति, जनभागीदारी समिति आदि में पद रिक्त हैं।



प्रभारी मंत्री के साथ करो हर दो माह में बैठक

वहीं, खंडेलवाल ने कहा कि हर दो माह में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री के साथ होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ही इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। खंडेलवाल ने कहा कि इससे जिले के सभी मुद्दों पर बात हो सकेगी। इस पर फोकस किया जाए और यह बैठक कम से कम दो माह में एक बार जरूर होनी चाहिए।



पद के पहले भी जीवन था

एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि आज अध्यक्ष हो, मंत्री हो, विधायक हो, लेकिन याद रखो, पद के पहले भी जीवन था और पद के बाद भी जीवन है। घमंड में पुराने कार्यकर्ताओं के त्याग को मत भूलो।



एक दौर था, जब दो कार्यकर्ता नहीं मिलते थे

स्वतंत्रता सेनानी जैसा मिलेगा सम्मान

खंडेलवाल ने कहा कि अभी आप किसी स्वतंत्रता सेनानी के परिवार में जाते हो, उनसे मिलते हो, तो देखते हो कि उनका कैसा सम्मान किया जाता है। उनके कामों को याद करते हैं कि उन्होंने देश को आजादी दिलाई और त्याग किया था। आज से 50-100 साल बाद जब नई पीढ़ी आएगी और उसे सुरक्षित, रोजगारयुक्त, खुशहाल भारत मिलेगा, तो वह आपको याद करेगी। हर बूथ पर मजबूत हों, हम हर जगह जीतें, इसके लिए लगातार प्रयास करने होंगे।



FAQs

  1. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चालू बैठक में क्या मुख्य मुद्दे उठाए?
    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक में पार्टी के रिक्त पदों पर नियुक्तियों और आईडीए में राजनीतिक नियुक्तियों का मुद्दा उठाया।
  2. खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किस प्रकार की सलाह दी?
    खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि पद मिलने के बाद घमंड नहीं करना चाहिए और पुराने कार्यकर्ताओं के त्याग को ना भूलें।
  3. बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बारे में खंडेलवाल ने क्या कहा?
    खंडेलवाल ने कहा कि हर दो माह में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री के साथ होनी चाहिए ताकि जिले के मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
Tags:
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • हेमंत खंडेलवाल
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • इंदौर
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • बीजेपी कोर कमेटी की बैठक
  • राजनीतिक नियुक्तियां