BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर की नगराध्यक्ष मिश्रा, विधायक गौड़ ने की शिकायत, इंदौर दौरा निरस्त
Indore.बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद संभालने के बाद श्याम टेलर का इंदौर को लेकर पटरी नहीं बैठ रही है। वह 23 मार्च को इंदौर आ रहे थे, लेकिन फिर यहां की राजनीति ने उनकी जमकर किरकिरी करा दी। टेलर इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मशाल रैली में आ रहे थे। इसे देख युवा मोर्चा के दावेदारों ने बड़ा गणपति क्षेत्र में रैली की तैयारी भी कर ली। लेकिन इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पास शिकायतें पहुंची और जमकर फटकार पड़ी, आखिर दौरा निरस्त हो गया।
विधायक और नगराध्यक्ष ने की बात
इस रैली को लेकर सबसे पहले तो इंदौर विधानसभा चार की विधायक व पूर्व महापौर मालिनी गौड़ की ओर से फोन गया। प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल को गौड़ ने कहा कि उनकी विधानसभा में यह रैली हो रही है और उन्हें ही जानकारी नहीं है। वहीं, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी प्रदेशाध्यक्ष को बताया कि इस दौरे की जानकारी उन्हें नहीं है और उनसे बात नहीं की गई है।
कई दावेदार रैली की तैयारी में जुट गए
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी आना है। इसके लिए इंदौर से नयन दुबे, प्रखर दवे, मयूरेश पिंगले, धीरज सिंह ठाकुर सहित कई दावेदार है, जो लाबिंग में लग गए। मंशा थी की भव्य रैली निकाली जाए और जमकर फूल, मंच से स्वागत किया जाए।
भागीरथपुरा कांड, अग्निकांड के बाद पिटती भद
वहीं इंदौर में दिसंबर-जनवरी में हुई भागीरथपुरा कांड और हाल ही में बंगाली चौराहे पर हुए अग्निकांड में आठ मौतों को लेकर शहर में माहौल ठीक नहीं है। हाल ही में बीजेपी प्रशिक्षण शाला में ही नेताओं का एक डांस वीडियो ने भद पिटवा दी थी। इसके बाद यह रैली निकालने से माहौल और खराब जाता।
इसे देखते हुए और शिकायतों के बाद खंडेलवाल ने टेलर को जमकर फटकार लगा दी। कहा कि पहले ही समझाया जा चुका है कि स्वागत रैली वगैरह नहीं निकालना है। इसके बाद यह सब क्यों हो रहा है, इसे तत्काल बंद करो। फिर बाद में खंडेलवाल ने एक बार और फोन किया और इंदौर दौरा निरस्त करने के लिए कहा। इस फजीहत के बाद दौरा निरस्त हो गया।
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी में कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 4 शहरों में लगेंगी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें
एमपी कैबिनेट: कर्मचारियों के लिए DA में 3% बढ़ोतरी, ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना को मंजूरी
एमपी में बड़ी पहल: अब आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’
एमपी कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर घमासान: एक सीट, कई दावेदार, क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ा