राजनीति के राखी सावंत बनते जा रहे जीतू पटवारी, बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बड़ा बयान
पटवारी को कहा मेल राखी सावंत
सुमित मिश्रा ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari ) पर तीखा हमला बोला है। मिश्रा ने पटवारी की तुलना राखी सावंत (Rakhi Sawant ) से करते हुए कहा कि जिस तरह राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग हरकतें करती हैं। ठीक उसी तरह जीतू पटवारी भी आए दिन बयान और गतिविधियों के जरिए सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं। बीजेपी नगर अध्यक्ष का आरोप है कि पटवारी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के जरिए लगातार बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं।
उन्हें हर मुद्दे पर राजनीति दिखती है
सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को राजनीति की मेल राखी सावंत बताया। उन्होंने कहा कि पटवारी सार्वजनिक मंचों से लगातार निशाना साधते हैं। उनके निशाने पर प्रदेश की भाजपा सरकार रहती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) भी उनके निशाने पर रहते हैं। पटवारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी निशाना साधते हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि पटवारी को हर मुद्दे में राजनीति दिखती है। इसी वजह से वे लगातार बयान देते रहते हैं। वे ऐसा करके चर्चा में बने रहने का प्रयास करते हैं।
बीजेपी प्रवक्ता यादव भी बरसे
वहीं बीजेपी ऑफिस में प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने भी मीडिया से चर्चा की और राहुल गांधी, पटवारी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह के आरोप लगाती है। राहुल गांधी ने पायलट स्मित मच्छार के लिए टिव्ट तक नहीं किया। वह राजनीतिक टूरिज्म के लिए बालाघाट आए।
सीएम ने विकास के लिए खुद अपने घर पर कुदाली चलाई। लेकिन कांग्रेस को इसमें भी आलोचना दिखी। बालाघाट में राहुल गांधी बच्चों की मौत पर तो गए, लेकिन नक्सली हमले में इतने लोग मारे गए उनके प्रति कोई संवेदना नहीं बताई।
जीतू को सीएम की बराबरी करने में दस जन्म लगेंगे
सुमित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की नकल करने के लिए जीतू पटवारी को दस जन्म लगेंगे। हमारे सीएम कुश्ती में भी माहिर है और योग में भी सिद्ध है। वह हर कला में सिद्द है और जनता की सेवा कर रहे हैं।
जीतू पटवारी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वह जहां रहते हैं उस बूथ से भी कांग्रेस नहीं जीतती है। विकास के लिए मोहनजी जैसा मन होना चाहिए, ऐसा जज्बा होना चाहिए। जीतू जैसे पटवारी उस बात को नहीं समझ सकते हैं।
- सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से क्यों की?
सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से इस लिए की क्योंकि उन्होंने कहा कि पटवारी अपने बयानों और गतिविधियों के जरिए सुर्खियों में रहने का प्रयास करते हैं, ठीक वैसा ही जैसे राखी सावंत करती हैं। - जीतू पटवारी पर बीजेपी नगर अध्यक्ष का क्या आरोप है?
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया है कि जीतू पटवारी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर लगातार बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं, जिससे उन्हें हर मुद्दे में राजनीति दिखाई देती है। - क्या जीतू पटवारी को लेकर सीएम मोहन यादव की तुलना की गई है?
हां, सुमित मिश्रा ने यह कहा कि जीतू पटवारी को मुख्यमंत्री मोहन यादव की बराबरी करने में 'दस जन्म' लगेंगे, यह दर्शाते हुए कि मोहन यादव विविध कलाओं में सक्षम हैं और जनता की सेवा कर रहे हैं, जबकि पटवारी को गंभीरता से नहीं लिया जाता।