बीजेपी प्रत्याशी का आरोप; मेरे कार्यालय के पास बंधी गायों को जहर देकर मार दिया, फूट-फूट कर रोए

Jitendra Shrivastava | Nov 10, 2023, 24:00 IST
बीजेपी प्रत्याशी का आरोप; मेरे कार्यालय के पास बंधी गायों को जहर देकर मार दिया, फूट-फूट कर रोए
बीजेपी प्रत्याशी रवि नैय्यर ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय के पास बंधी तीन गायों को जहर देकर मार दिया गया।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान की राजधानी जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी रवि नैय्यर ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय के पास बंधी तीन गायों को जहर देकर मार दिया गया। घटना का जिक्र करते हुए वे प्रेस वार्ता में ही फूट-फूट कर रोने लगे और बोले कि मारना था तो मुझे मारते मेरी मां जैसी गौ माता को क्यों मारा?



चिकित्सकों ने गायों की मौत जहर से होना बताया



बीजेपी के मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नैय्यर ने कह कि मेरे चुनाव कार्यालय के पास आज तीन गायों की मौत हो गई। रवि नैय्यर ने कहा कि मैं रात 1 बजे कार्यालय से गया था और सुबह 5 बजे पहुंचा तो तीनों गाय मृत मिली। इसके बाद तीनों गायों को पोस्टमार्टम के लिए पंचवटी पशु चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने गायों की जहर से मौत होना बताया है।



मुझे पार्टी ने टिकट दिया मैंने टिकट मांगा नहीं था



घटना बताते हुए नैयर भावुक हो गए और आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने कहा कि मुझे मारते, लेकिन मेरी मां जैसी गाय को मार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट दिया मैंने टिकट मांगा नहीं था। जब से मुझे टिकट मिला है तब से मेरे साथ अलग-अलग घटनाएं हो रही है। मेरी कार के शीशे तोड़े गए। मुझ पर पथराव किया गया। बोर्ड उखाड़ दिए। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी लोग वहशी हो गए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।



परकोटा में लव जेहाद चल रहा हैः बालमुकुन्दाचार्य



हवामहल से बीजेपी प्रत्याशी बालमुकुन्दाचार्य ने आरोप लगाया कि परकोटा में लव जेहाद चल रहा है। परकोटा खाली हो रही है और हिन्दू पलायन कर रहे हैं। 300 साल पुराने मंदिर की मूर्तियां खंडित कर दी और उसमें कचरा फैला रखा है। उन्होंने कहा कि टिकट मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। हमें सेवा का काम मिला है। मगर इन हरकतों से इनके चाल चरित्र का पता चलता है। शहर में धार्मिक स्थलों पर भी मस्जिद बनाई गई है। हमसे नफरत है तो गाय को जहर देकर मार दिया। हमे भी जहर देकर मार दो। यहां हम सनातनी है। इस तरह का यहां पर नहीं होने देंगे।



रवि नैय्यर के सामने कांग्रेस के रफीक खान हैं प्रत्याशी



गौरतलाप है कि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार प्रत्याशी बदलते हुए रवि नैयर को मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के मुजरा विधायक रफीक खान प्रत्याशी के रूप में है। वहीं हवा महल से बीजेपी ने एक मंदिर के महंत बालमुकुंद आचार्य को उतारा है, जबकि कांग्रेस में प्रत्याशी बदलते हुए पार्टी के शहर अध्यक्ष आरआर तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।



Tags:
  • Jaipur
  • जयपुर
  • BJP candidate alleged
  • Ravi Nayyar
  • cows were poisoned and killed
  • Ravi cried bitterly in the press conference
  • बीजेपी प्रत्याशी ने लगाए आरोप
  • रवि नैय्यर
  • गायों को जहर देकर मार दिया
  • प्रेस वार्ता में रवि फूट-फूट कर रोए