MP में इंसानियत शर्मसार: युवती के प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी, जानें पूरा मामला

Jitendra Shrivastava | Jul 31, 2026, 23:07 IST
Photograph: (THESOOTR)
GUNA. गुना में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कपल को जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म न कर पाने पर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। पुलिस ने SIT गठित की है।

मध्यप्रदेश के गुना में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मंदिर दर्शन के बाद लौट रहे कपल को बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई।



घटना को अंजाम देने में नाकाम आरोपियों ने युवती के साथ बर्बरता करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।



मंदिर से लौट रहे कपल को बनाया निशाना

मध्य प्रदेश के गुना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने मंदिर से आ रहे कपल को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा। दोनों के मोबाइल और बाइक छीन लिया। इसके बाद बदमाश युवती को अलग ले गए और गैंगरेप का प्रयास किया। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो उसके प्राइवेट पार्ट पर वार करना शुरू कर दिया और लकड़ी डाल दी।



महिला की चीख सुनकर किसी राहगीर ने तुरंत 112 डायल को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने SIT (एसआईटी) का गठन किया है।



जानकारी के मुताबिक युवती कोलकाता की रहने वाली है और झारखंड में नौकरी करती है। वह अपने इंजीनियर मंगेतर से मिलने गुना आई थी। गुरुवार रात दोनों हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन करने गए थे। लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।



टायर पंचर होने का बहाना बनाकर रोका

बताया जा रहा है कि जब कपल मंदिर से वापस लौट रहा था, तभी चार से पांच लोगों ने वाहन रोकने के लिए टायर पंचर होने का बहाना बनाया। जैसे ही युवक ने वाहन रोका, आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली।



इसके बाद बदमाश दोनों को जबरदस्ती जंगल की ओर ले गए। वहां युवक के साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामान लूट लिया गया।



युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

आरोप है कि इसके बाद बदमाश युवती को उसके मंगेतर से अलग ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब आरोपी अपने इरादे में सफल नहीं हुए तो उन्होंने युवती के साथ मारपीट की।



पीड़िता के आरोपों के मुताबिक आरोपियों ने उसके निजी अंगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसी दौरान युवती की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।



सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।



पुलिस ने पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।



इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 70(1), 127(1), 310(2) सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।



फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।



पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि पीड़िता के अनुसार बाइक रोककर उनके साथ लूट की गई और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।



उन्होंने कहा कि मामले की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटना के खुलासे के लिए SIT गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



SIT करेगी पूरे मामले की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। SIT की टीम घटनास्थल, CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और जल्द कार्रवाई की जाएगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



चावल घोटाले में SIT का एक्शन, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे समेत दो गिरफ्तार



मंत्री तुलसी सिलावट को राहत, उपचुनाव प्रचार में कोविड प्रोटोकाल तोड़ने के दर्ज केस में बरी



मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप, HC में याचिका दायर



वकील पर दुष्कर्म का आरोप: शोहराब ने सौरभ बनकर महिला आरक्षक को बनाया शिकार





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पुलिस अधीक्षक
  • एसआईटी
  • गैंगरेप
  • बर्बरता
  • प्राइवेट पार्ट
  • गुना