NEWS UPDATE : BSP नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सरेराह की फायरिंग

CHAKRESH | Mar 05, 2024, 06:33 IST
BSP नेता की गोली मारकर हत्या
महेंद्र कुमार गुप्ता ने साल 2023 में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 10 हजार 443 वोट मिले थे।

Bhopal. छतरपुर जिले में BSP ( BAHUJAN SAMAJ PARTY ) के नेता महेंद्र कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार रात 10 बजे की है। महेंद्र कुमार गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान गजराज पैलेस के सामने पहले से ही खड़े बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वो नीचे गिर पड़े। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।



बिजावर सीट से लड़ा विधानसभा चुनाव


महेंद्र कुमार गुप्ता ने साल 2023 में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 10 हजार 443 वोट मिले थे। महेंद्र कुमार गुप्ता बसपा के जिला उपाध्यक्ष भी थे। वे सरपंच भी रह चुके हैं और ईसानगर के रहने वाले थे।



गुप्ता के ड्राइवर से पुलिस कर रही पूछताछ


घटना के समय मृतक महेंद्र गुप्ता के साथ उनका ड्राइवर अब्दुल मंसूरी भी मौजूद था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। महेंद्र की बॉडी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भिजवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Tags:
  • BSP नेता की गोली मारकर हत्या