बुदनी से रमाकांत भार्गव और विजयपुर से रामनिवास होंगे बीजेपी कैंडिडेट

Ravi Singh | Oct 19, 2024, 20:19 IST
Budhni Vijaypur
मध्य प्रदेश की बुदनी और विजयपुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बुदनी सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विजयपुर सीट से रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश की बुदनी और विजयपुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बुदनी सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विजयपुर सीट से रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है।



रमाकांत भार्गव के बारे में

2019 में रमाकांत भार्गव विदिशा से सांसद थे। साल 2024 में उनका टिकट काटकर पूर्व सीएम चौहान को मैदान में उतारा गया। भार्गव को पूर्व सीएम का करीबी माना जाता है। कई बार वे उनके चुनाव संचालक की भूमिका में रहे हैं। भार्गव को इस सीट का सबसे बड़ा दावेदार भी माना जा रहा था।



रामनिवास रावत के बारे में

रामनिवास विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने 1990 में पहली बार चुनाव जीता था। रावत कांग्रेस में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में वे मंत्री थे। रावत कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। रावत की गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों में भी होती है।



बुदनी से इसलिए मिला टिकट

भार्गव को बुदनी से टिकट इसलिए मिला क्योंकि रमाकांत भार्गव विदिशा संसदीय सीट से सांसद थे। 2024 में उनका टिकट काटकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से चुनाव लड़ाया गया। भार्गव को शिवराज सिंह चौहान का करीबी भी माना जाता है। वे बुदनी में शिवराज सिंह चौहान के 6 चुनावों में डायरेक्टर की भूमिका में थे।



ह


राम निवास रावत 6 बार विधायक रह चुके हैं

राम निवास रावत श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार विधायक रह चुके हैं। 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल होने की आशंका थी। लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। रावत चंबल में मीना रावत समाज के बड़े नेता माने जाते हैं और पूर्व में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अब विजयपुर सीट खाली हो गई थी।



भाजपा में कैबिनेट मंत्री

रावत ने 8 जुलाई 2024 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के 14 दिन बाद रविवार को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया है। सीएम मोहन यादव ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग दिया है।



दिग्विजय सरकार में रावत मंत्री रह चुके हैं

रामनिवास रावत कांग्रेस पार्टी की दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के खिलाफ संसदीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके रावत उस समय कांग्रेस से नाराज हो गए थे, जब इतने अनुभव के बावजूद उन्हें विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं बनाया गया।



खबर अपडेट हो रही है...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • राम निवास रावत
  • रमाकांत भार्गव
  • ramakant bhargav
  • Ramniwas Rawat
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव