बुदनी का वारिस कौन ? शिवराज सिंह के बेटे के पक्ष में नहीं हैं समीकरण
BHOPAL. देश में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान के बीच मध्यप्रदेश की उपचुनाव वाली सीहोर जिले की बुदनी और श्योपुर विधानसभा सीट की भी चर्चा है। सत्तारूढ़ दल बीजेपी से तो तय ही है कि मोहन सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत ही श्योपुर से प्रत्याशी होंगे।
बुदनी का अगला विधायक कौन होगा
सवाल तो बुदनी का है। बुदनी का अगला विधायक कौन होगा? शिवराज की विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा? फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों तरफ इसी पर मंथन चल रहा है। बीजेपी से चार नाम सामने आए हैं। इनमें भी अप्रत्याशित कोई नहीं है, लेकिन जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है मौजूदा केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का।
चौहान के समर्थक उन्हें टिकट दिलाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं, पर क्या वे बीजेपी के पैरामीटर्स में फिट बैठते हैं? क्या बीजेपी अपनी परिवारवाद की लाइन क्रॉस करके टिकट देगी? क्या सूबे में अंदरूनी तौर पर शिवराज का विरोध करने वाले दिग्गज नेता कार्तिकेय का नाम आगे बढ़ाएंगे? मौजूदा परिदृश्य को देखकर इस बात की संभावना शून्य है। यदि हम नेता पुत्रों को टिकट देने के मामले में पुराने पन्ने पलटेंगे तो कार्तिकेय का नाम बाहर हो जाता है। जानिए कैसे...?
लाइन क्रॉस नहीं करेगी बीजेपी
नेता पुत्रों की फेहरिस्त में ये पांच नाम इसलिए मौजूं हैं, क्योंकि शिवराज और कार्तिकेय के साथ भी इसी तरह के समीकरण हैं। लिहाजा, इन मामलों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी अपनी परिवारवाद वाली लाइन क्रॉस नहीं करेगी। ऐसे में कार्तिकेय की उम्मीदवार लगभग खत्म सी ही है।
आसान सीट है बुदनी
लाइन क्रॉस न करने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि बीजेपी हमेशा से कांग्रेस को परिवारवाद के नाम पर घेरती रही है। शिवराज खुद परिवारवाद की खिलाफत करते रहे हैं। दूसरा, अहम फैक्टर यह है कि बुदनी ऐसी कोई फंसी हुई सीट नहीं है, जिसे जीतने के लिए बीजेपी को कोई भारी भरकम उम्मीदवार उतारना पड़े। सियासी तौर पर यह तय है कि बुदनी और श्योपुर उपचुनाव में बीजेपी को ही जीत मिलेगी। इस तरह बीजेपी अपने सिर परिवारवाद का आरोप नहीं लेना चाहेगी।
शिवराज का हस्तक्षेप नहीं चाहती लीडरशिप
अब सियासी समीकरण भी कार्तिकेय के पक्ष में नजर नहीं आते। एक दिन पहले प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नामों की औपचारिकता हो चुकी है। बुदनी सीट पर मुहर दिल्ली से ही लगेगी। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा लीडरशिप किसी भी तरह से नहीं चाहती कि प्रदेश की सियासत में सीधे तौर पर शिवराज का किसी तरह से हस्तक्षेप हो।
चार नामों का पैनल आया सामने
आपको बता दें कि बुदनी से चार नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। इनमें वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, कार्तिकेय सिंह, विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और पूर्व विधायक राजेंद्र चौहान का नाम शामिल है। शिवराज के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से बुदनी सीट खाली है। शिवराज को विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव की जगह टिकट मिला था।
FAQ
- बुदनी के लिए प्रमुख बीजेपी प्रत्याशी कौन हैं ?
बुदनी के लिए प्रमुख बीजेपी प्रत्याशी के रूप में कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम चर्चा में है, लेकिन अन्य चार नाम भी पैनल में शामिल हैं। - बीजेपी की परिवारवाद की नीति को लेकर क्या विचार है ?
बीजेपी परिवारवाद के खिलाफ रही है और इस बार भी पार्टी अपने पैरामीटर्स को ध्यान में रखते हुए किसी नेता पुत्र को टिकट नहीं देने का संकेत दे रही है। - बुदनी सीट के लिए और कौन-कौन से नाम चर्चा में हैं?
बुदनी सीट के लिए गुरुप्रसाद शर्मा, रमाकांत भार्गव और राजेंद्र चौहान के नाम भी चर्चा में हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक