कटनी पंचायत भवन के बाहर लोगों का भैंस बांधकर अनोखा प्रदर्शन

Sandeep Kumar | Dec 02, 2024, 22:25 IST
buffalo protest panchayat
कटनी में पंचायत भवन के बाहर काली भैंस बांधकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। लोग बीन बजाकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने लगे।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां पर पंचायत भवन के बाहर काले रंग की भैंस बांधकर प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं लोग बीन बजाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताया है। यह अनोखा विरोध देखकर लोग दंग रह गए। यह नजारा हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया।



अनोखा प्रदर्शन : इंदौर में कांग्रेस ने लगाया NTA भ्रष्टाचार वृक्ष



भैंस बांधकर किया गया विरोध प्रदर्शन

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया कदम

गीता पटेल का कहना था कि यह कदम भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उनका विरोध दर्शाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक यंत्री एस.के. खुर्द पंचायत के कामों में धांधली कर रहे हैं और अधिकारी उनके पक्ष में रहते हैं, जिससे कार्यों में रुकावटें आ रही हैं।



सीईओ ने की जांच की घोषणा

सीईओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और उन्होंने आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही, यदि जांच में सही पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय

यह प्रदर्शन न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश था, बल्कि एक अनोखे तरीके से किया गया प्रदर्शन भी बन गया। भैंस के साथ बीन बजाना लोगों के लिए एक विचित्र और मजेदार घटना बन गई।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें









Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कटनी पंचायत भवन
  • अनोखा विरोध प्रदर्शन