तंत्र-मंत्र के बहकावे में एमपी सबसे आगे, धन-दौलत के लालच अपनों की ले रहे जान

Aman Vaishnav | Jul 24, 2026, 11:02 IST
तंत्र-मंत्र के मायाजाल में फंस रहा मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में तंत्र-मंत्र के लालच में हत्या और टगी के मामले बढ़ते जा रहै हैं। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2024 में देश में टोना-टोटका से जुड़ी सबसे ज्यादा 17 हत्याएं अकेले मध्य प्रदेश में हुईं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश में गड़े धन के अंधविश्वास ने कई लोगों की जान ले ली।
  • भोपाल में एक पिता ने तांत्रिक के बहकावे में अपनी बेटी की हत्या कर दी।
  • रायसेन में तांत्रिक के कहने पर एक व्यापारी को मार डाला गया।
  • बालाघाट में गड़े धन की तलाश में घर में घुसे लोगों ने महिला पर चाकू से हमला किया।
  • मंदसौर में एक किसान से नोटों की बारिश का झांसा देकर 12 लाख रुपए ठगे गए।

जमीन के नीचे छिपा करोड़ों का खजाना, रात के अंधेरे में तंत्र-मंत्र और देखते ही देखते अमीर बनने का सपना, इन सब दावों के पीछे का सच बेहद डरावना है।



आज भी कई लोग ऐसे झूठे दावों में फंसकर अपनी जमा-पूंजी गंवा रहे हैं। साथ ही अपनों की जान भी ले रहे हैं। मध्य प्रदेश से आई हालिया घटनाएं बताती हैं कि, कैसे अंधविश्वास की वजह से लोग ठगी, मारपीट और हत्या जैसे बड़े अपराध कर रहे हैं।



इन मामलों ने यह साफ कर दिया है कि खजाने का सपना लोगों की सोच पर किस हद तक हावी हो सकता है। कहीं लाखों रुपए की ठगी हुई। कहीं तांत्रिक के बहकावे में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।



खजाने के लालच में बेटी की हत्या

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में 14 जुलाई 2026 को पुलिस ने चैन सिंह को गिरफ्तार किया था। इन आरोप है कि उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक एक तांत्रिक ने उसे यकीन दिलाया था कि उसके खेत में सोने-चांदी का खजाना दबा है।



जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल की रात अनुष्ठान के दौरान तांत्रिक (तंत्र-मंत्र का मामला) ने दावा किया कि लड़की के शरीर में बाबा आ गया है। उसने कहा कि अगर उसे नहीं मारा गया तो पूरा परिवार खत्म हो जाएगा। अंधविश्वास में डूबे पिता ने की बेटी की हत्या। साथ ही कर शव खेत में दफना दिया।



इसके बाद 3 अप्रैल को मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 7 मई को खेत की जुताई के दौरान कंकाल मिला। जांच के बाद 14 जुलाई को पिता और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया। तांत्रिक की तलाश अभी भी जारी है।



db17aed0-46c


रायसेन में व्यापारी की हत्या

दूसरी घटना रायसेन के गैरतगंज की हैं। यहां गड़े धन की तलाश एक व्यापारी की जान ले गई। कथित तांत्रिक प्रहलाद साहू ने विजय जैन को यकीन दिलाया था कि परासिया नदी किनारे करोड़ों का खजाना दबा है। उसने कहा कि विशेष अनुष्ठान से इसे निकाला जा सकता है।



7 जुलाई को पूजा के दौरान तांत्रिक ने अचानक कहा कि दफीना बलि मांग रहा है। इसके बाद कुल्हाड़ी से विजय जैन की हत्या कर शव रेत में दबा दिया गया। 13 जुलाई को शव का पैर बाहर दिखा, जिसके बाद मामला खुला। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।



6a92bd72-c38


बालाघाट: महिला पर चाकू से हमला

बालाघाट के किरनापुर में 12 जुलाई को 11 लोग रात में एक घर में घुस गए। एक कथित तांत्रिक ने दावा किया था कि महिला लीलाबाई महेश्वरे के घर में बिस्तर के नीचे धन गड़ा है।



महिला की नींद खुल गई, तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसके चेहरे पर चाकू से वार किए। खजाना नहीं मिला, इसलिए वे घर का सामान लूटकर भाग गए। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



मंदसौर: 12 लाख की ठगी

मंदसौर में 20 जुलाई 2026 को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने किसान गोपाल धाकड़ को गड़ा धन निकालने और नोटों की बारिश कराने का झांसा दिया। इस तरह उससे करीब 12 लाख रुपए ठग लिए गए।



आरोपी तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम लेते रहे। उन्होंने भूत-प्रेत का डर दिखाया और नरबलि का झूठा नाटक भी रचा।



एक बार तो हद ही हो गई जंगल में पूजा के बाद नोटों की पोटली देकर घर भेजा गया। लेकिन उसमें केवल 20-20 रुपए के नोटों की गड्डियां निकलीं। तब पीड़ित को ठगी का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।



आंकड़े क्या कहते हैं

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB – National Crime Records Bureau) के अनुसार, वर्ष 2024 में देशभर में टोना-टोटका से जुड़ी 54 हत्याएं दर्ज हुईं।



इनमें अकेले मध्य प्रदेश में 17 मामले सामने आए, जो देश में सबसे अधिक हैं। दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ रहा जहां 10 मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा दिखाता है कि अंधविश्वास से जुड़ी हिंसा में मध्य प्रदेश सबसे आगे है।



सोशल मीडिया भी बड़ी वजह

आज सोशल मीडिया पर गड़े धन और तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े सैकड़ों भ्रामक वीडियो मौजूद हैं। इन्हें देखकर लोग प्रभावित होते हैं और कथित तांत्रिकों के संपर्क में पहुंच जाते हैं।



इसके बाद शुरू होता है ठगी और शोषण का सिलसिला। पुलिस और विशेषज्ञ लगातार लोगों को ऐसे झांसों से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...

बाबा के झांसे में आया पिता, गड़े धन के लिए नाबालिग बेटी की दे दी बलि



एमपी में अंधविश्वास का खूनी खेल, जादू-टोने के शक में दो की हत्या, आरोपी ने ऐसे बिछाया था जाल



उज्जैन की यूनिवर्सिटी में तंत्र-मंत्र से मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग पर टोटका कर लिखा तुम सब मरोगे



अंधविश्वास या मां की ममता? लाश पर बाइबिल रख 5 दिन चमत्कार का इंतजार करती रही एक मां!



Tags:
  • अंधविश्वास
  • NCRB
  • सोशल मीडिया
  • बेटी की हत्या
  • पिता ने की बेटी की हत्या
  • तंत्र-मंत्र का मामला
  • National Crime Records Bureau