By-Election : 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, एमपी के अमरवाड़ा में 10 जुलाई को डाले जाएंगे वोट

Sandeep Kumar | Jun 10, 2024, 13:18 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-10T130945.554.jpg
यह उपचुनाव 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव ( By Election) कराने का निर्णय लिया है। चुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India ) ने घोषणा कर दी है।



एमपी की केवल अमरवाड़ा सीट पर चुनाव


मध्‍य प्रदेश से अमरवाड़ा की सीट के साथ इन सभी सीटों पर उपचुनाव होगा। एमपी विधानसभा क्रमांक 123 की यह सीट कमलेश प्रताप शाह के इस्‍तीफे के बाद से रिक्‍त है।



छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कमलेश शाह ने पिछले दिनों इस्‍तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद से यह सीट खाली घोषित कर दी गई थी। आइए जानते है किस राज्य की किस सीट पर होगा चुनाव।



7e65b178-db3


इन राज्यों की इन सीटों पर मतदान


यह उपचुनाव 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी।



नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। वोटिंग 10 जुलाई को होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।



b6852636-550


शिवराज के इस्तीफा के बाद होगा बुदनी में चुनाव


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद अब मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा और बुदनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है। सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री बने शिवराज विधायक के पद से इस्तीफा देंगे। वे 18 जून तक विधायक का पद छोड़ सकते हैं। इसके बाद यह विधानसभा सीट रिक्त हो जाएगी।



शिवराज के अलावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देंगे। नियमानुसार शिवराज सिंह सांसद या विधायक में से एक पद पर ही रह सकते हैं। चूंकि वे 4 जून 2024 को विदिशा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में रिजल्ट के 14 दिन के भीतर उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा।



ये भी जॉइन कर चुके हैं बीजेपी


छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह पिछले महीने इस्तीफा दे चुके हैं। यह सीट रिक्त घोषित हो चुकी है। विधायक कमलेश ने 29 मार्च को इस्तीफा दिया है, जिसका नोटिफिकेशन 30 मार्च को हो गया है। इसके बाद 30 सितंबर के पहले यहां नया विधायक चुनना होगा।



दूसरी ओर, विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत 30 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान कर चुके हैं। इसी तरह, बीना विधायक निर्मला सप्रे में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा में बीजेपी जॉइन कर चुकी हैं। दोनों ही विधायकों ने इस्तीफा नहीं दिया है।



बताया जाता है कि कांग्रेस दोनों ही विधायकों का इस्तीफा कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के माध्यम से विधानसभा के 1 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इनकी सदस्यता को लेकर अंतिम स्थिति साफ होगी।




thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








Tags:
  • Election Commission of India
  • भारत निर्वाचन आयोग
  • by-election
  • मध्‍य प्रदेश से अमरवाड़ा
  • कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह
  • कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत