देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर CBI में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
Indore. इंदौर निवासी शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने 8 नंवबर 2025 को सुसाइड किया था। इसके कुछ दिन बाद मकवाना का वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने मंदाकिनी दीक्षित सहायक आयुक्त देवास द्वारा प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
वीडियो में था कि दीक्षित द्वारा हर दुकान से 1.5 लाख रिश्वत प्रति माह मुझसे मांगी जा रही है. मेरी पांच दुकान है, इस तरह से साढ़े सात लाख रुपए प्रति माह की मांग है। वह अभी तक 22 लाख रुपए ले चुकी है। प्रति बोतल भी कमीशन मांग रही है। ऐसा नहीं करने पर प्रताड़ित करती है। इस वीडियो के बाद मंदाकिनी को सस्पेंड किया गया था। वहीं मकवाना की मां ने मंदाकिनी पर कार्रवाई की मांग की थी।
हाईकोर्ट एमपी पुलिस से नाराज, सीबीआई को दिया केस
हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस की कार्य़शैली पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी और इस मामले में लीापापोती पाई थी। इसके बाद मामला सीबीआई को भेजने के आदेश दिए थे। इस पर सीबीआई ने 22 मई को केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।
सीबीआई ने धारा 108 में दीक्षित को बनाया आरोपी
सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर 22 मई की तारीख में दर्ज की है। इसमें मंदाकिनी दीक्षित पर बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) लगाई गई है। इसमें दस साल की सजा का प्रावधान है, यानी यदि सीबीआई को जरूरत लगती है तो वह दीक्षित को गिरफ्तार भी कर सकती है।
जांच के लिए सीबीआई पहुंची इंदौर
वहीं सीबीआई जांच के लिए इंदौर पहुंची हुई है। टीम ने दिनेश मकवाना के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और मामले से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण किया। सीबीआई के करीब 6 अधिकारी मंगलवार को मकवाना के घर पहुंचे थे।
उधर दीक्षित केस रुकवाने पहुंचीं हाईकोर्ट
वहीं दीक्षित ने भी सीबीआई जांच को रूकवाने के लिए एक बार फिर हाईकोर्ट की शरण ली है। दीक्षित ने हाईकोर्ट में रिट अपील दायर की है और सिंगल बेंच के आदेश को स्टे की मांग की है। इसमें हाईकोर्ट ने पुलिस, सीबीआई से केस की स्थिति की जांच मांगी है, कि क्या केस दर्ज हो गया है और क्या जांच शुरू हो गई है। वहीं सीबीआई इस मामले में केस 22 मई को ही दर्ज कर चुकी है और अब इंदौर में जांच भी शुरू हो गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
दिनेश मकवाना सुसाइड केस की CBI जांच, मंदाकिनी के प्रभाव में कनाडिया थाना- हाईकोर्ट
AC आबकारी मंदाकिनी दीक्षित पर FIR का मामला, ठेकेदार मकवाना के वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट तलब
सस्पेंड सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित ने बचाव में उतारी वकीलों की फौज, अभी राहत नहीं
इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में मुश्किल में बड़े अधिकारी, ईडी की गिरफ्त में अभय राठौर ले रहा नाम