CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, MP के छात्रों ने दिखाया दम, 82.46% स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

Kaushiki | May 13, 2025, 13:18 IST
cbse 12th mp
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में मध्य प्रदेश का रिजल्ट 82.46% रहा, जबकि देशभर में 88.39% स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल मध्य प्रदेश का रिजल्ट 82.46% रहा, जबकि देशभर में 88.39% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS के माध्यम से भी परिणाम देखा जा सकता है।



ये खबर भी पढ़ें...SGN Public School का छात्र हर्ष झा JEE मेंस टॉपर, CBSE ने रद्द की स्कूल की मान्यता



सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन

बता दें कि, सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 85.58% रहा, जो लड़कों के 79.61% से करीब 6% ज्यादा था।



यह आंकड़ा पिछले वर्षों के मुकाबले सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है, जहां लड़कियां हर बार बेहतर परिणाम देती आ रही हैं।



मध्य प्रदेश के आंकड़े

ये खबर भी पढ़ें... CBSE Result 2025: 12वीं के रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें



सीबीएसई 12वीं परीक्षा के फीचर्स

इस बार सीबीएसई ने पहली बार डेटशीट 86 दिन पहले जारी की थी, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिली। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में कुल 475 परीक्षा केंद्र थे और भोपाल में 36 केंद्र बनाए गए थे।



रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

बता दें कि, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के बाद, किसी भी छात्र को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित नहीं किया जाता, क्योंकि बोर्ड इस परंपरा को रोकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।



ये खबर भी पढ़ें...



MP Board Result आ गया है, अगर नंबर हैं कम तो अपना ले ये ट्रिक, बढ़ सकते हैं परसेंटेज



Microsoft Internship 2025: AI और मशीन लर्निंग में करियर बनाने का मौका, करें आवेदन



MP News | Madhya Pradesh | 12 th cbse exam | CBSE Board | CBSE 2025 Exam | मध्यप्रेदश | मध्यप्रेदश न्यूज | सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट | सीबीएसई 2025 परीक्षा



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • cbse
  • सीबीएसई
  • CBSE Board
  • मध्यप्रेदश न्यूज
  • मध्यप्रेदश
  • 12 th cbse exam
  • सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट
  • सीबीएसई 2025 परीक्षा
  • CBSE 2025 Exam