जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइड छात्र 12वीं में फेल, आंसर शीट से पन्ने मिले गायब

Aman Vaishnav | Jun 05, 2026, 08:44 IST
osm error board results jee students fail
ऑन-स्क्रीन मार्किंग की गड़बड़ी से जेईई और नीट की तैयारी करने वाले कई होनहार छात्र 12वीं में फेल हो गए हैं। किसी की कॉपी से पन्ने गायब हैं तो किसी के नंबर कम आए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ऑन स्क्रीन मार्किंग में रोजाना बड़ी-बड़ी कमियां सामने आ रही हैं।
  • कई स्टूडेंट्स जो JEE एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए, वो 12वीं में फेल हो गए हैं।
  • कोटा में पढ़ रही एक छात्रा की गणित की कॉपी से शुरुआती 3 पन्ने ही गायब मिले।
  • 12वीं में फेल होने के कारण एक छात्रा मेडिकल एंट्रेंस की रेस से बाहर होने की कगार पर है।
  • कई छात्र केजेईई मेन में 90 परसेंटाइल होने के बावजूद वे 12वीं में फेल हो गए।

डिजिटल चेकिंग से बढ़ा संकट

आजकल कॉपियों को कंप्यूटर पर जांचने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजिटल सिस्टम में लगातार कई लापरवाही सामने आ रही है। इससे बच्चों का साल बर्बाद होने की नौबत आ गई है।



हैरान करने वाली बात है कि जिन बच्चों ने जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और नीट परीक्षाको पास किया, उन्हें बोर्ड परीक्षा में फेल या बहुत कम नंबर दिए गए हैं।



इस बड़ी गड़बड़ी की वजह से कई छात्र अब आईआईटी और एनआईटी जैसे कॉलेजों में एडमिशन लेने से चूक सकते हैं। वहां एडमिशन के लिए 12वीं बोर्ड में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।



cbse osm error board results jee students fail


कॉपियों से गायब मिले पन्ने

इस पूरे मामले में चौंकाने वाला केस कोटा में जेईई की तैयारी कर रही एक छात्रा का है। जब छात्रा की गणित की उत्तर-पुस्तिका को देखा गया, तो पता चला कि उसकी कॉपी से शुरुआती तीन पन्ने गायब थे।



उसकी कॉपी सीधे पेज नंबर 4 से शुरू हो रही थी। जहां पर 20वां प्रश्न हल किया गया था। जांच करने वाले टीचर ने यह भी नहीं सोचा कि शुरुआती पन्ने कहां गए।



टीचर ने गायब पन्नों की सुध लिए बिना ही प्रश्न संख्या 1 से लेकर 19 तक के सभी कॉलम में सीधे NA (Not Attempted) लिख दिया।



cbse-osm-error-board-results-jee-students-fail


इन 4 केस से समझें बच्चों का दर्द

छात्र का नामपुरानी परफॉर्मेंस 12वीं बोर्ड का नतीजा और असर
भव्या10वीं क्लास में 81% अंक थे। फिलहाल कोटा से नीट की तैयारी कर रही हैं।12वीं में फेल कर दिया गया। इस वजह से वह नीट-यूजी की रेस से बाहर हो गई हैं।
कनिष्कआईसीएसई बोर्ड से 10वीं में 90% से ज्यादा नंबर थे। जेईई मेन में 88 परसेंटाइल स्कोर किया।कोटा में कोचिंग कर रहे कनिष्क को 12वीं में फेल कर दिया गया। इससे एनआईटी सीट मिलने की उनकी उम्मीद टूटती दिख रही है।
अन्य छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर लिया है।सीबीएसई 12वीं में सिर्फ 68% अंक मिले। आईआईटी में एडमिशन के लिए जरूरी 75% का क्राइटेरिया अटक गया है।
अन्य छात्रजेईई मेन परीक्षा में बेहतरीन 94 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया था।12वीं बोर्ड परीक्षा में केवल 69 प्रतिशत मार्क्स पर ही सिमट कर रह गए।

ये खबरें भी पढ़िए...

हैकर्स के पास पहुंचा सीबीएसई का डेटा, 999 रुपए में बिक रही छात्रों की पर्सनल जानकारी



एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़



मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, डॉक्टर बनने के लिए मिलेगा एक और साल



एमपी में डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग में गड़बड़ी, PG डॉक्टर गांव छोड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे



Tags:
  • cbse
  • नीट-यूजी
  • जेईई एडवांस्ड परीक्षा
  • नीट परीक्षा
  • जेईई मेन परीक्षा
  • आईआईटी
  • ऑन स्क्रीन मार्किंग