जज के सिर पर गिरा सिलिंग फैन , इंदौर कोर्ट में मच गई अफरा-तफरी
News in Short
- इंदौर में एडीजे की कोर्ट में पंखा गिरने से कोर्ट रूम में अफरातफरी मच गई।
- पंखा एडीजे के सिर पर गिरा, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
- कोर्ट परिसर में सुरक्षा की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठे।
- अभिभाषक संघ ने कोर्ट रूम की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई।
- नई कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण जल्द पूरा होगा, जिससे सुरक्षा में सुधार होगा।
News in Detail
इंदौर अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की कोर्ट में तेज रफ्तार से चल रहा सीलिंग फैन गिर पड़ा। उस समय कोर्ट चल रही थी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष एलएल यादव के अनुसार, पंखा एडीजे के सिर पर गिरा। आवाज सुनकर कोर्ट रूम में मौजूद कर्मचारी, वकील और पक्षकार डर गए। खबर फैलने पर वकील एडीजे की कोर्ट में पहुंचे।
ESB के नकल घोटाले, ऑफलाइन परीक्षा कराने जैसी मांगों पर JAYS का इंदौर में प्रदर्शन
बाल-बाल बचीं एडीजे
कोर्ट में मौजूद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएल यादव ने कहा कि पंखा एडीजे के सिर पर गिरा। पंखा गिरने से तेज आवाज हुई। इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद सभी लोग डर गए। जानकारी मिलने पर सभी लोग कोर्ट रूम में पहुंचे। फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल में एडीजे की जांच की। इसके बाद एडीजे अवकाश पर चली गईं। इस घटना के बाद कोर्ट रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
इंदौर EOW का बड़ा एक्शन : 33 लाख के लोन घोटाले में बैंक मैनेजर सहित जालसाजों पर FIR
कोर्ट रूम हो रहे खस्ताहाल
अभिभाषक संघ के अनुसार, कोर्ट परिसर में मुख्य बिल्डिंग के अलावा अन्य ब्लॉक्स में समस्याएं बढ़ने लगी हैं। कर्मचारियों के लिए शौचालय नहीं है, केवल एक सार्वजनिक शौचालय है। बारिश में कोर्ट रूम में लीकेज की समस्या हो जाती है। बिजली की लाइन भी पुरानी हो गई है, जिससे बारिश में फॉल्ट होते हैं। पंखे भी पुराने हो गए हैं और गर्मी में गलियारों में कूलर रखना पड़ता है। पहले भी छत का प्लास्टर जज के सामने गिर चुका है।
मध्यप्रदेश में IFS अफसर ने बताई अपनी संपत्तियां, कई ने भोपाल में ही लगाया दाम
डेढ़ साल में नई बिल्डिंग काम पूरा!
पीपल्याहाना में नई कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है, जो एक से डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस बिल्डिंग में फैन नहीं होगा, बल्कि यह पूरी तरह से एयरकूल्ड होगी। हालांकि, पुरानी बिल्डिंग अब जर्जर हो गई है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों के लिए यह खतरे से खाली नहीं है।