विदेशी धरती से एमपी आएंगे 8 और चीते, असम का जंगली भैंसा भी लाने की तैयारी

Aman Vaishnav | Feb 05, 2026, 11:21 IST
cheetah wild buffalo botswana assam madhya pradesh
मध्य प्रदेश में फरवरी में बोत्सवाना से 8 चीते लाए जाएंगे। ये चीते मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए जाएंगे। इसके साथ ही असम से जंगली भैंसे भी लाए जाएंगे।

News In Short

  • 28 फरवरी को बोत्सवाना से आठ चीते भारत आएंगे।
  • चीते पहले कूनो नेशनल पार्क में क्वारंटीन होंगे।
  • आठ चीते आने से कुल 27 चीते हो जाएंगे।
  • भारत में पहली बार 2022 में नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे।

News In Detail

आखिरकार, बोत्सवाना से 8 चीतों को भारत लाने की तारीख तय हो गई है। ये चीते फरवरी में ही भारत आएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में ये चीते बोत्सवाना से सीधे मध्य प्रदेश लाए जाएंगे।



चीतों की शिफ्टिंग के लिए जो भी जरूरी इंतजाम और मदद चाहिए, उस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से 4 फरवरी को बात की है। साथ ही, इन चीतों के साथ असम के भैंसे भी मध्य प्रदेश लाए जाएंगे।



e0eaa192-cb6


इस दिन आएंगे 8 चीते

चीता प्रोजेक्ट के तीसरे चरण का इंतजार काफी समय से हो रहा था। अब यह कदम आखिरकार उठाया जा रहा है। इस बार कुल आठ चीते बोत्सवाना से भारत आएंगे, जिनमें दो नर और छह मादा चीते होंगे।



इन चीतों को पहले क्वारंटीन किया जाएगा। दिसंबर-जनवरी में इन चीतों के भारत आने की उम्मीद थी, लेकिन अब ये 28 फरवरी के आसपास भारत आएंगे।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन, रिजर्व फॉरेस्ट और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बहुत बड़ी संभावनाएं हैं।



क्वारंटीन होने के बाद होगी आगे की प्लानिंग

भारत के चीता प्रोजेक्ट में मध्यप्रदेश का एक अहम रोल है। बोत्सवाना से आने वाले ये चीते सबसे पहले कूनो नेशनल पार्क में क्वारंटीन होंगे। इस क्वारंटीन पीरियड के बाद ही तय होगा कि इन चीते को कहां शिफ्ट किया जाएगा।



इसके अलावा, सागर जिले में स्थित नौरादेही अभ्यारण्य को भी चीतों का तीसरा घर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां बाघों के साथ चीते कैसे रह सकते हैं, इस पर भी रिसर्च हो रही है। इसके साथ ही, चीतों को गांधी सागर अभ्यारण्य में भी छोड़ा जा सकता है।



जंगली भैंसा लाने की तैयारी

अब श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के बाद असम का जंगली भैंसा भी जल्द दिखाई देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि असम से भैंसा लाने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में चर्चा की गई।



भारत में चीतों का का सफर

भारत में पहली बार 2022 में नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर इन चीते को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते भारत आए। अब बोत्सवाना से आठ और चीते आ रहे हैं। इस तरह भारत में अब कुल 27 चीते हो जाएंगे।



ये खबरें भी पढ़िए... फसल सुरक्षा बनी बाघों के लिए काल, करंट लगने से दो बाघों की मौत एमपी न्यूज : कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया कूनो से राजस्थान के लिए निकले दो चीते, एक की हाईवे पर दर्दनाक मौत, दूसरे लापता की तलाश जारी चीता प्रोजेक्ट 3.0 : नेशनल पार्क और गांधी सागर के बाद अब MP में यहां होगा चीतों का नया घर

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • एमपी न्यूज
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भूपेंद्र यादव
  • चीता प्रोजेक्ट
  • दक्षिण अफ्रीका
  • बोत्सवाना