पूर्व विधायक चेतराम मानेकर पंचतत्व में विलीन, 56 साल के राजनीतिक सफर को नम आंखों से अंतिम विदाई
भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोग
पूर्व विधायक मानेकर की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे गंज की हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके निवास से निकाली गई। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रखा गया। यहां भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार और वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। परिवार की ओर से उनके बेटे कैलाश मानेकर, हरिश मानेकर, हर्ष मानेकर, उनकी धर्मपत्नी और अन्य रिश्तेदार भी उपस्थित रहे।
दो बार विधायक चुने गए थे मानेकर
चेतराम मानेकर ने अपने 56 साल के Political Career में क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को प्रमुखता दी। वे आमला विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारी मतों से विधायक चुने गए। सारनी में 250-250 मेगावाट क्षमता की दो बिजली इकाइयों की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही। इसे क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। स्थानीय लोगों के बीच वे जनसमस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते थे।
1 जुलाई 1946 को हुआ था जन्म
चेतराम मानेकर का जन्म 1 जुलाई 1946 को हुआ था। उन्होंने अपने लंबे Political Journey के दौरान आमला-सारनी क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। उनके निधन को भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों ने बड़ी क्षति बताया। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने उनके Public Service और क्षेत्र के विकास में दिए योगदान को याद किया।
अंतिम विदाई में ये लोग हुए शामिल
गंज मोक्षधाम में आयोजित अंतिम संस्कार में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, भोपाल से महाथेरो सागर भंते, महार समाज संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बीडी भुमरकर, कमलेश सिंह, अतीत पवार, नरेंद्र गढ़ेकर, सुनील गुड्डू शर्मा, सुनील हिरानी, बबला शुक्ला, किशोर बरदे, गणेश यादव और श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह शामिल हुए।
इसके अलावा किशन सिंह रघुवंशी, रामपाल मोड़क, संजू सोलंकी, सारनी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, रामकिशोर देशमुख, यशवंत यादव, यदुराज रघुवंशी, महावीर स्वामी वार्ड पार्षद दशरथ सिंह जाट, डोमा महाजन, मनीष ठाकुर, डॉ. जयसिंग पुरे, राजू अग्रवाल, पिंटू वर्मा, चिरोंजी पटेल, अशोक नागले, हरि यादव, मंगल सिंह धुर्वे, सुधा चंद्रा, समीर मसीद, भीमू थापा, प्रमोद सिंह, प्रदीप नागले, संजू नागले, मनोज उरकुड़े और राजेश चौकिकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, पत्रकार और सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने चेतराम मानेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन के साथ आमला-सारनी क्षेत्र की राजनीति में 56 वर्षों से सक्रिय एक वरिष्ठ नेता का सफर समाप्त हो गया।